Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

…तो इस बार फिर सुर्खियों में आईं स्मृति ईरानी, पर यह राजनीति नहीं है

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और अभिनेत्री स्मृति ईरानी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार राजनीति की वजह से नहीं बल्कि अपनी बेटी के कारण। दरअसल, स्मृति ईरानी की बेटी जोइश ईरानी ने अपने दोस्त अर्जुन भल्ला के साथ एंगेजमेंट कर ली है। एंगेजमेंट की तस्वीर को स्मृति ईरानी ने खुद अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा किया है। बता दें कि स्मृति ने जुबीन ईरानी से शादी की है और उनके 2 बच्चे हैं। बेटे का नाम जोर ईरानी है। वहीं बेटी का नाम जोइश
ईरानी है।

स्मृति ईरानी ने खुद सुनाई नई खुशखबरी                                                    

स्मृति ईरानी ने सगाई की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन को बहुत शानदार तरीके से लिखा। रिश्ता तय होते ही स्मृति अपने दामाद को मजाकिया अंदाज में चेतावनी देती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने दामाद के बारे में लिखा कि ये पोस्ट उस शख्स के लिए जिसने हम लोगों का दिल ले लिया है।

हमारे पागलों से भरे परिवार में आपका स्वागत है। आपको एक फादर इन लॉ के तौर पर एक क्रेजी शख्स से मुलाकात करनी पड़ेगी। इतना ही नहीं मेरी जैसी बुरी सास से भी सामना करना होगा। आपको मेरी ओर से ऑफिशियल वार्निंग। गॉड ब्लेस।

दोस्त अर्जुन ने घुटने के बल बैठकर पहनाई रिंग                                            

स्मृति द्वारा शेयर की गई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि जोइश दोस्त अर्जुन भल्ला ने घुटने के बल बैठकर भल्ला घुटने के बल बैठकर जोइश को एंगेजमेंट रिंग पहनाते नजर आ रहे हैं। दोनों रोंमांटिक पोज में नजर आ रहे हैं।

बधाइयों का सिलसिला जारी                                                                       

स्मृति ईरानी द्वारा पोस्ट साझा करने के बाद से ही बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। अभिनेत्री मौनी राय, दिव्या सेथ शाह और एकता कपूर ने बधाई दी है। एकता कपूर ने अलग ही अंदाज में विश किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...
spot_imgspot_img