Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

परेशानी: क्षतिग्रस्त रेलिंग बनेगी बड़ी दुर्घटना का कारण

  • क्षतिग्रस्त डिवाइडर से हो सकती है जान-माल की भारी हानि
  • नगर निगम द्वारा बनाए गए डिवाइडर पूरी तरह से हो चुके हैं ध्वस्त
  • दुर्घटना को दे रहे हादसों को न्योता

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर के डिवाइडरों की उखड़ी रेलिंग शहर के लोगों के लिए जानलेवा बनती जा रही है। कोई ऐसी रोड नहीं जिस पर रेलिंग टूटी न पड़ी हो। कई लोग इन रेलिंग्स की चपेट में आकर घायल हो चुके हैं। बावजूद इसके नगर निगम अधिकारियों की कुंभकर्णी नींद टूटने का नाम नहीं ले रही है। महानगर की डिवाइडर वाली सड़कों पर चलना खतरनाक साबित होता जा रही है। शहर के मुख्य मार्गों पर डिवाइडर पर लगाई रेलिंग समस्या बन गई है।

8 3

अंधेरा होते ही हादसे का कारण बन रही है। हर रोज वाहन चालक घायल हो रहे हैं। इसके बावजूद सिस्टम सुध लेने के लिए तैयार नहीं है। रेलिंग के बराबर में मिट्टी से भी हादसे का कारण बन रही है, लेकिन यह व्यवस्था अब परेशानी बन गई है। जगह-जगह से रेलिंग टूटी पड़ी है। इस कारण क्षेत्र में हर रोज हादसे हो रहे हैं। रात के समय वाहनों के लिए यह रेलिंग बड़े हादसे का कारण बन रही है। टूटी रेलिंग राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। खासतौर से बच्चा पार्क व बुढ़ाना गेट के आसपास टूटकर सड़क पर लटकी रेलिंग कभी भी हादसे का कारण बन सकती है। जिससे आए दिन खासतौर से दुपहिया वाहन चालक इनकी चपेट में आकर घायल हो रहे हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि यहां नई रेलिंग्स लगाने की मांग पुरानी है, लेकिन नगर निगम पुरानी रेलिंग रिपेयर करके इतिश्री कर लेता है।

कुंभकर्णी नींद में निजाम

एक तरफ जहां नगर निगम शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अनेकों योजनाएं चला रहा है। जिससे शहर स्मार्ट सिटी योजना के तहत अपनी रैंकिं ग में सुधार कर सके। वहीं, दूसरी ओर निजाम कुंभकर्णी नींद में है। निगम द्वारा पहले से संचालित योजनाओं से हुए निर्माण को भी सुधार नहीं पा रहा है। जिसकी हकीकत शहर के मध्य स्थित बच्चा पार्क व बुढ़ाना गेट पर देखने को मिल रही है।
जर्जर हालत में रेलिंग

शहर के अनेक स्थानों पर नगर निगम द्वारा डिवाइडरों पर रेलिंग लगाई हुई है। यह रेलिंग काफी पुरानी होने के कारण जर्जर हो चुकी है। सड़क पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते कुछ स्थानों पर टूट भी गई है। वहीं, बुढ़ाना गेट से खैरनगर के चौराहे तक यह रेलिंग पूरी तरह से खराब होे कर सड़क की तरफ झुक गई है। बच्चा पार्क का हाल तो यह हो चुका है कि रेलिंग टूटकर सड़क पर ही गिरी हुुई है। जिसके कारण दुर्घटना के आसार बढ़ते नजर आ रहे हैं। बताते चले कि रेलिंग में सरिया लगा होने के कारण यह सतह से पैनी होती है और जानलेवा भी साबित हो सकती है। हाल ही में बुढ़ाना गेट की सड़क को दुरुस्त किया गया था। उसके बाद भी इन रेलिंगों की मरम्मत नहीं कराई गई। वहीं, बच्चा पार्क पर भी कोई कार्रवाई निगम द्वारा नही कराई जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img