Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

…लेकिन नौनिहालों के लिए क्या इंतजाम?

  • ओमिक्रॉन से बच्चों को खतरा, नहीं कोई व्यवस्था

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन से बच्चों को ज्यादा खतरा हैं, लेकिन क्रांतिधरा पर बच्चों के उपचार के लिए क्या तैयारी हैं, इसको लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों पर अंगूली उठ रही है। बच्चों के लिए अभी तक कोई अलग से वार्ड ही नहीं बनाया गया। बड़ों के लिए तो वार्ड बना हैं, बाकी बच्चों के लिए नहीं। बच्चों के लिए विशेष तौर पर स्वास्थ्य विभाग को सतर्कता बरतनी होगी। कहा जा रहा है कि बच्चों के लिए ओमिक्रॉन ज्यादा खतरनाक है, इसके बावजूद बच्चों के अलग से वार्ड नहीं बनाये जा रहे हैं। जब दिल्ली में ओमिक्रॉन दस्तक दे चुका है तो फिर मेरठ भी दूर नहीं हैं। इसके लिए व्यवस्था करनी होगी। बच्चों को खतरे से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को सतर्कता बरतनी होगी तथा वार्ड की व्यवस्था अभी से करनी होगी, लेकिन फिलहाल यहां स्वास्थ्य विभाग की कोई व्यवस्था बच्चों को बचाने के लिए नहीं की गई हैं।

ओमिक्रॉन बच्चों के लिए क्यों खतरनाक

  • साउथ अफ्रीका, अमेरिका में पांच साल से कम के बच्चों का हॉस्पिटलाइजेशन बढ़ा
  • साउथ अफ्रीका में डेल्टा की तुलना में बच्चों का हॉस्पिटलाइजेशन रेट 20 फीसद से ज्यादा
  • ज्यादातर संक्रमित बच्चों के माता-पिता को नहीं लगी थी वैक्सीन
  • टेक्सास में एक हफ्ते में दोगुनी हुई बच्चों की हॉस्पिटलाइजेशन की दर
  • पांच साल से कम उम्र के बच्चों को ओमिक्रॉन कर रहा प्रभावित?
  • दक्षिण अफ्रीका के नेशनल इंस्टीटयूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज (एनआईसीडी) की रिपोर्ट के मुताबिक, ओमिक्रॉन के आने के बाद सभी उम्र के बच्चों में संक्रमण की दर में बढ़ोतरी हुई, लेकिन इसका सबसे ज्यादा प्रभाव पांच साल से कम उम्र के बच्चों पर पड़ा।
  • अमेरिका के टेक्सास से भी ओमिक्रॉन से बच्चों के संक्रमित होने की रिपोर्टस हैं। डाक्टरों ने पाया कि ओमिक्रॉन फैलने के बाद अमेरिका में पांच साल से कम उम्र के बच्चों के हॉस्पिटलाइजेशन रेट में बढ़ोतरी हुई है।
  • डाक्टरों ने पाया है कि हॉस्पिटल में भर्ती होने वाले बच्चों में एक कॉमन बात ये है कि ज्यादातर बच्चों के पेरेंटस अनवैक्सीनेटेड थे।
  • भारतीय बच्चों को कितना खतरा?
  • भारत में करीब 40 फीसदी लोगों को नहीं लगी है कोरोना वैक्सीन
  • अनवैक्सीनेटेड लोगों के बच्चों को ओमिक्रॉन से ज्यादा खतरा
  • भारत में अब तक शुरू नहीं हुआ है बच्चों का वैक्सीनेशन
  • ओमिक्रॉन फैलने पर पांच साल से कम बच्चों को हो सकता है खतरा
  • अब तक की रिपोर्टस के मुताबिक, ओमिक्रॉन के आने के बाद पांच साल
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img