Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

सेनानियों के गांव की मिट्टी कलश गोरखपुर में होंगे स्थापित

  • तीन जनवरी से सात दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होगा

जनवाणी संवाददाता  |

शामली:  आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में गोरखपुर में सात दिवसीय आजादी का रंगोत्सव अगले साल 3 जनवरी से 9 जनवरी तक योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं नगर के अन्य प्रमुख स्थलों में कराया जाना प्रस्तावित है।

उक्त आयोजन के अंतर्गत 1857 के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वर्तमान शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए एक विशाल कलश में प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों की पवित्र मिट्टी एकत्र कर जनसामान्य के दर्शनार्थ कलश स्थापित किये जाएंगे।

इसके चलते शामली से मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने जनपद के स्वतंत्रता संग्राम तथा अमर शहीदों के ग्रामों तथा स्थलों की पवित्र मिट्टी को कलश में रखकर जिला सूचना अधिकारी दीपक कुमार को लेकर लखनऊ भेजा है।

बता दें, आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ गत 12 मार्च से प्रारंभ होकर 15 अगस्त 2023 तक तथा चौरी-चौरा की ऐतिहासिक घटना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चौरी-चौरा शताब्दी समारोह गत 4 फरवरी से प्रारंभ होकर अगले साल 4 फरवरी तक पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समारोह देश भर में आयोजित किए जा रहे हैं।

प्रधान सहायक को पितृ शोक

शामली कलक्ट्रेट में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत दिव्या वमा के पिता आरकेवर्मा का बुधवार सुबह हृदयगति रूकने से आकस्मिक निधन हो गा। जिस पर कलक्ट्रेट पर प्रभारी जिलाधिकारी/ अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम शामली बृजेश कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर उद्वभव त्रिपाठी, शिव प्रकाश यादव, निकिता शर्मा और कलक्ट्रेट के कर्मचारियों ने दु:ख व्यक्त किया। साथ ही, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं उनके परिवार को दु:ख सहन करने की प्रार्थना की

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img