Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

दो हजार पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे प्रधानमंत्री की सुरक्षा में

  • दो एडीजी और छह एसएसपी करेंगे सुरक्षाकर्मियों का नेतृत्व
  • लखनऊ, आगरा और बरेली जोन से ड्यूटी पर लगाए गए
  • एडीजी एसपीजी आलोक शर्मा रहेंगे पीएम की सुरक्षा घेरे में

जनवाणी संवाददाता  |

मेरठ: सरधना के सलावा में बनने वाले खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास के लिये आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अभेद्य सुरक्षा के लिये पूरी तैयरी कर ली गई है। दो एडीजी इस पूरी व्यवस्था को संभालेंगे। दो हजार पुलिसकर्मियों और तीन कंपनी पीएसी को लगाया जा रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री की निजी सुरक्षा के लिये एसपीजी पुलिस को लगाया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सभरवाल ने गुरुवार को पुलिस लाइन में सभी अपर पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली को लेकर चर्चा की। एडीजी ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रोटोकॉल के हिसाब से सभी ड्यूटियां लगाई जाए और उन पर कड़ी निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि रैली के आसपास से लेकर डी तक अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था जिससे कोई भी अवांछित तत्व अंदर प्रवेश न कर पाये। रैली के लिये मेरठ जोन के आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी प्रभाकर चौधरी को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिये दो हजार के करीब सुरक्षाकर्मी लगाए जा रहे हैं।

इसमें छह एसएसपी बाहर से बुलाये गए है। दो एडीजी भी रहेंगे। इसमें अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा लखनऊ से आएंगे। इसके अलावा 13 एएसपी, तीन डिप्टी एसपी, 60 इंस्पेक्टर, 200 दारोगा, एक हजार सिपाही और 200 महिला सिपाही तैनात किये जा रहे हैं। इसके अलावा तीन कंपनी पीएसी भी लगाई जा रही है। एडीजी ने बताया कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री की सुरक्षा का रिहर्सल भी होगा। दूसरे जनपदों से आने वाले पुलिसकर्मी और अधिकारी आज आ जाएंगे। बैठक में एसपी सिटी विनीत भटनागर, एसपी देहात केशव कुमार, एसपी ट्रैफिक जितेन्द्र श्रीवास्तव और एसपी क्राइम अनित कुमार आदि मौजूद थे।

एसपीजी ने किया निरीक्षण

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में विशेष भूमिका निभाने वाली एसपीजी के कई अधिकारी आज सलावा गये और रैली स्थल का मुआयना किया। इसके बाद तीन गाड़ियों का काफिला पुलिस लाइन आया और विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिये एसपीजी एडीजी आलोक शर्मा, डीआईजी और अन्य अधिकारी आएंगे।
आसपास के जनपदों से एलआईयू भी आएंगे

आगामी दो जनवरी को प्रधानमंत्री की होने वाली रैली को देखते हुए खुफिया नजर रखने के लिये मेरठ समेत तमाम जनपदों के एलआईयू कर्मचारियों को लगाया गया है। इसके लिये पूरी तैयारियां कर ली गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img