Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

जानिए, इन बॉलिवुड एक्ट्रेस को भी हुआ कोरोना

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के सामने आने के बाद से दुनियाभर में सरकारें अलर्ट पर हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले देशभर में सबसे ज्यादा हैं। अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। ताजा नाम जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल का है। जॉन ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि वे और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

जॉन अब्राहम ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘तीन दिन पहले मैं एक शख्स के संपर्क में आया, जिसके बारे में मुझे बाद में पता चला कि वह कोविड पॉजिटिव था। अब प्रिया और मुझे भी कोरोना हो गया है और हम दोनों घर पर क्वारंटीन हैं। हम किसी के भी संपर्क में नहीं हैं। हम दोनों का ही टीकाकरण हो चुका है और बहुत हल्के लक्षण हैं। आप सभी अपना ख्याल रखिए और सुरक्षित रहिए। मास्क पहने रहिए।’

बॉलीवुड में पिछले कुछ दिनों में सीमा खान, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, नोरा फतेही, मृणाल ठाकुर कोरोना के शिकार हो चुके हैं। बीते रोज “बेताब” और “अर्जुन” जैसी फिल्मों के निर्देशन करने वाले राहुल रवैल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।

30 दिसंबर को, नोरा फतेही ने अपने फैंस को बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वह डॉक्टर्स की देखरेख में अपना इलाज करवा रही हैं। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वायरस ने उन्हें बुरी तरह प्रभावित किया है। बीते शनिवार को मृणाल ठाकुर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर अपने काेरोना पॉजिटिव आने की खबर दी थी।

नहीं थम रहा कोरोना का कहर

महाराष्ट्र में 11,877 नए कोरोना केस भी दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 8036 मामले अकेले मुंबई के हैं। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को पॉजिटिविटी दर बढ़कर 4.59% पर पहुंच गई है। अगर ओमिक्रॉन की बात करें तो इसके मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब तक ओमिक्रॉन के 1703 से अधिक मरीज सामने आ चुके हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

IPL 2026: टॉस जीतकर PBKS ने चुनी गेंदबाजी, RCB को लगा बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले...

Delhi News: महिलाओं के सपनों को उड़ान, दिल्ली सरकार देगी 10 करोड़ तक का बिना गिरवी लोन

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि...

Saharanpur News: आईएमए की बैठक में दिल की बीमारियों के आधुनिक इलाज और साइबर अपराध पर मंथन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित एक होटल के...

Saharanpur News: महेशपुर के जंगल में छह नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी, किसानों में रोष

जनवाणी संवाददाता । बड़गांव: थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के...
spot_imgspot_img