Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

66 करोड़ के मार्गों का किया शिलान्यास और लोकार्पण

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया वर्चुअल शिलान्यस

जनवाणी संवाददाता |

शामली:  उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद के 66 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 29 मार्गों का वर्चुअल शिलान्यास किया।

मंगलवार को उप्र के विभिन्न मार्गों, सेतुओं एवं भवनों के कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास और लोकार्पण उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा किया गया। जिसमें जनपद शामली के 29 मार्गों का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास भी उप मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया।

इस दौरान बनत स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रेम कुमार सिंह ने बताया कि उप मुख्यमंत्री द्वारा मंगलवार को जनपद शामली के 29 मार्गों जिनकी लंबाई,76़ 430 किलोमीटर तथा लागत 66़ 23 करोड़ रुपये है, का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया गया।

कार्यक्रम में सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, ब्लाक प्रमुख शामली जयदेव मलिक, बनत चेयरमैन राजीव कुमार, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, राजकुमार शर्मा, बंटी चौधरी के अलावा पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता प्रेमसिंह, सहायक अभियंता विपिन कुमार जैन, सहायक अभियंता ललित कुमार अग्रवाल और अवर अभियंता व संबंधित कार्यालय के स्टाफ द्वारा एलईडी स्क्रीन के माध्यम से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के संबोधन को सुना गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img