Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

सौरव गांगुली की बेटी सहित परिवार के चार सदस्य कोरोना संक्रमित

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गांगुली परिवार के चार सदस्यों को कोरोना होने के बाद सभी को घर में ही आइसोलेट किया गया है। कुछ समय पहले ही सौरव गांगुली भी कोरोना से संक्रमित हुए थे और कुछ समय के लिए अस्पताल में भी भर्ती रहे थे।

गांगुली परिवार के चार सदस्य कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

सौरव गांगुली के बाद उनके परिवार के चार सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें उनकी बेटी सना गांगुली भी शामिल हैं। कोरोना से संक्रमित सभी सदस्यों को घर के अंदर ही आइसोलेट किया गया है। कुछ समय पहले ही सौरव गांगुली भी कोरोना से संक्रमित हुए थे और अस्पताल में भी भर्ती रहे थे।

गांगुली कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित हुए थे, लेकिन उनके परिवार के सदस्य किस वैरिएंट से संक्रमित हुए हैं, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। गांगुली के भाई देवाशीष गांगुली, बेटी सना गांगुली, सुवरोदीप गांगुली और जैस्मिन गांगुली कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

गांगुली कोरोना से ठीक हो चुके हैं और वो अपने घर में ही हैं। वहीं उनकी बेटी सना भी कोरोना से संक्रमित हो चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार सना के अंदर कोरोना के सामान्य लक्षण भी हैं। इससे एक सप्ताह पहले सना गांगुली और उनकी मां का कोरोना टेस्ट किया गया था और दोनों की रिपोर्ट में निगेटिव आई थी।

गांगुली की पत्नी डोना गांगुली ने मीडिया से बात करके सौरव के बारे में जानकारी भी दी थी। उन्होंने बताया था कि गांगुली ठीक हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं।

घर में आइसोलेट हुए थे गांगुली                                                                 

सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती हुए थे। यहां चार दिन तक इलाज चलने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी और वो अपने घर में आइसोलेट थे। यहां भी डॉक्टर उनकी देखरेख कर रहे थे। अब उनके परिवार में चार सदस्य कोरोना से संक्रमित हुए हैं।

इन लोगों में संक्रमण कहां से फैला इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गांगुली को कोरोना के टीके की दोनों खुराक लग चुकी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img