दो युवक गंभीर घायल जिला अस्पताल मे रैफर
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: भोपा- क़स्बे में तेज रफ्तार कार मिल में गन्ने लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रोली में घुस गई जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई व उसमें बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से किसी तरह भोपा सीएचसी पर पहुंचाया जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है
ककरौली थानाक्षेत्र के गांव ककरौली निवासी युवक सैम और अजहर बुधवार देर शाम किसी काम से मुजफ्फरनगर गए थे देर शाम वह दोनों घर वापस लौट रहे थे जैसे ही यह दोनों भोपा सीएचसी के सामने पहुंचे तो उनकी कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर उनके आगे चल रहे गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई |
जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से भोपा पुलिस दोनो युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा में ले गए जहां पर गंभीर हालत के चलते दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है वहीं भोपा पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार को हटाकर यातायात सुचारू कराया हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है

