Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विचार मंथन

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: मेयर गौरव गोयल ने सलेमपुर राजपूताना स्थित औद्योगिक एरिया के बुनियादी ढांचे की समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, हरिद्वार और रुड़की स्माल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सदस्यों के साथ एक बैठक रामनगर औद्योगिक स्थित संस्था कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें संस्था अध्यक्ष केशव कोहली ने सलेमपुर राजपुताना, सुनहरा रोड औद्योगिक एरिया में सड़क, जल निकासी और रोशनी की बदहाल व्यवस्था से उद्योगों को हो रही समस्याओं से मेयर गौरव गोयल को अवगत कराया।

समस्याओं का संज्ञान लेते हुए मेयर गौरव गोयल ने बताया निगम द्वारा कुछ कार्यों का बजट पास कर दिया गया है और शीघ्र उनका कार्य आरंभ कर दिया जाएगा, साथ ही छोटी-छोटी समस्याओं का उन्होंने तत्काल प्रभाव से निस्तारण किया गया है। महाप्रबंधक श्रीमती अंजनी रावत नेगी ने बताया प्रशासन औद्योगिक समस्याओं को निदान को लेकर पूरी तरह से उद्योगों के साथ है। संस्था की ओर से केतन भारद्वाज से सलेमपुर एरिया की खराब सड़कों का मुद्दा उठाया।इस बैठक में जिला उद्योग की ओर से अमित भाकुनी और संस्था की ओर से केतन भारद्वाज,दमन सरीन (उपाध्यक्ष), बीरेंद्र शुक्ला, राकेश मित्तल, राजकुमार शर्मा, विजय कुमार शर्मा, प्रशांत कौशिक, रवि प्रकाश, मोहम्मद मुस्तकीम, अजय भारद्वाज, मुकेश शर्मा, राजीव मित्तल, अजय दिगंबर जैन आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img