Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

भाकियू तोमर 11 जनवरी को छपार थाने पर करेगा धरना प्रदर्शन

  • छपार पुलिस पर लगाया भाकियू तोमर लगा रही है भ्रष्टाचार का आरोप

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन (तोमर) 11 जनवरी को छपार थाने पर धरना प्रदर्शन करेगी। भाकियू तोमर का आरोप है कि छपार थाने में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है और पुलिस किसानों का उत्पीड़न कर रही है।

भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के सदर ब्लांक अध्यक्ष निखिल चैधरी ने गांव दतियाना में अपने आवास पर मिटिग कि गयी सभा में मौजूद किसानों ने बताया है कि थाना छपार में किसानों और आम जन का उत्पीडन किया जा रहा है और बिना पैसे कोई काम नहीं हो रहा है और केवल पैसे कि तर्ज पर काम हो रहा है|

पैसे के बल पर धारा बढ़ाए और घटायी जा रही है। किसानों कि कोई भी सुनवाई भी किसी भी तरीके से नहीं हो रही और क्राॅस केस का खेल बड़े पैमाने चल रहा है, जिसके चलते पीड़ित को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है। पुलिस दोनों पक्षों से क्रॉस केस कर मोटी रकम वसूलने काम कर रही है, जिसके चलते क्षेत्र में भारी रोष है। फर्जी मुकदमे दर्ज करने में भी छपार पुलिस बिल्कुल भी पीछे नहीं हट रही है।

सदर ब्लाक अध्यक्ष निखिल चैधरी ने कहा किसान और आमजन का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 11 जनवरी को संगठन छपार थाने पर अनिश्चितकालीन कालीन धरना करेगा। उन्होंने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को से आह्नन किया है कि सभी अपनी रिजाई और गद्दे और भट्टी और खाने का सामान लेकर थाने में पहुंचे जब तक किसानो कि समस्याओ का निस्तारण नहीं होगा|

तब तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। इस मौके जितेन्द्र चैधरी, सुनील चैधरी, नरेन्द्र चैधरी, सद्दाम, जमीर, हसीर, रियासत आदि लोग मौजूद रहै।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img