Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

मेरठ शहर: बेरोजगारी, महंगाई और विकास के मुद्दे पर करेंगे वोट

  • वर्तमान विधायक और सरकार दोनों के प्रति नाराजगी जता रहे मतदाता

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ शहर का वोटर विधानसभा चुनाव 2022 में अपने लिए बेरोजगारी, महंगाई और विकास को बड़ा मुद्दा मान रहा है। वह वर्तमान विधायक और सरकार दोनों से ही नाराज है। इस क्षेत्र के वोटरों का कहना है कि शहर में विकास का कोई बड़ा काम नहीं हुआ है। रोजगार का बड़ा संकट है और ऊपर से महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। तेल की आसमान छूती कीमतें इस बात की गवाह हैं कि महंगाई का क्या आलम है। महंगाई की तरह ही बेरोजगारी बढ़ी है, जो जनता पर दोहरी मार है। अबकी बार रोजगार, महंगाई और विकास के मुद्दे पर बेहतर काम करने वाली सरकार चुनेंगे। ऐसे प्रत्याशी को वोट करेंगे, जिसकी प्राथमिकता शहर का विकास करने की होगी।

Manish

ब्रह्मपुरी निवासी कारोबारी मनीष शर्मा का कहना है कि जिस तरह के विकास कार्य शहर में होने चाहिए थे, वह नहीं हुए है। मेरठ की जनता ने भाजपा को बड़ा बहुमत दिया था। छह विधायक और तीसरी बार सांसद की सीट दी, मगर यहां के विकास को महानगर होने के बावजूद पंख नहीं लग सके हैं। जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के चलते न एयरपोर्ट और न मल्टीलेवल पार्किंग बन सकी है।

Zamir

पूर्वा फय्याज अली निवासी कार मिस्त्री जमीर अब्बासी कहते है कि मौजूदा विधायक से शहर को जो उम्मीदें थी, उसको पूरा करने में वह नाकाम रहे हैं। उनके क्षेत्र में एक काम ऐसा नहीं है, जो विधायक निधि से कराया गया हो। सरकार ने महंगाई बढ़ाकर जनता को कोई राहत देने का काम नहीं किया। ऊपर से रोजगार के संकट ने उन्हें दोहरी मार मारी है। बेरोजगारी की समस्या हटे और महंगाई कम होनी चाहिए।

Babita

शीशमहल बजाजा निवासी बबिता वर्मा कहती है कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में अपराध में सुधार हुआ है। शहर में दंगा नहीं हुआ और महिलाओं के साथ होने वाले अपराध का ग्राफ भी गिरा है, मगर शहर में अभी विकास के क्षेत्र में काफी काम होने बाकी है। सरकार और जनप्रतिनिधियों के शहर के विकास पर और बेहतर ढंग से काम करने की जरुरत है। नागरिक को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए।

Kashif

बैट्री की दुकान चलाने वाले खैरनगर निवासी काशिफ अली का मानना है कि शहर के बेहतर विकास का खाका नहीं खिंचा जा रहा है। धर्म और जातिवाद की राजनीति ने विकास को कहीं पीछे छोड़ दिया है। नेताओं के लिए विकास नहीं अब वोट पाना प्राथमिकता है, उसके लिए चाहे कुछ भी करना पड़े। उनके लिए रोजगार और महंगाई भी इस बार के चुनाव में एक बड़ा मुद्दा है। वह शहर का विकास कराने वाला विधाकय चुनना चाहते हैं।

Gaffar

करीम नगर निवासी अब्दुल गफ्फार सैफी का कहना है कि अबकी बार ऐसा प्रतिनिधि चाहते हैं जो हर वर्ग के क्षेत्रों में बेहतर विकास कार्य कराए। सड़क और स्वास्थ्य के कामों पर जोर दें। बेहतर शिक्षा व्यवस्था के साथ ही रोजगार के अवसर प्रदान करने वाली सरकार इस बार यूपी में बननी चाहिए। समाज में जाति आधारित राजनीति हो रही है। इससे गरीब तबके के क्षेत्रों में विकास का पहिया जाम हो रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img