Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

एक्स सर्विसमेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में उठे कई मुद्दे

  • समस्याओं के समाधान में प्रशासनिक उपेक्षा पर नाराजगी व्यक्त की
  • जिला कार्यकारिणी में नवनियुक्त सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत किया

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: एक्स सर्विसमेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में पूर्व सैनिकों ने कई मुद्दे उठाए और उन पर गंभीरता से चर्चा कर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्या के प्रति प्रशासनिक उपेक्षा पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इसके अलावा बैठक में जिला कार्यकारिणी में नवनियुक्त सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत किया।

रविवार को राजपूत धर्मशाला में एक्स सर्विसमेन वेलफेयर एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष केशव सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक मेंं सदस्यों ने वन रैंक पेंशन की वर्तमान स्थिति,उन पर निर्भर परिवार के सदस्यों को नि:शुल्क चिकित्सा एवं कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक रहने व उससे बचाव के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में इस पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया कि शासन के आदेश के बाद भी प्रशासन पूर्व सैनिकों की समस्याओं को तत्काल निस्तारण करने के स्थान पर उपेक्षा पूर्ण व्यवहार करते हैं।

वहीं पूर्व सैनिकों की देश की सेवा के मद्देनजर उनके मान सम्मान पर भी बल दिया गया। इसके अलावा जिले की एक्स सर्विसमेन वेलफेयर एसोसिएशन को मजबूत करने पर बल दिया गया। जिसके लिए सक्रिय पूर्व सैनिकों को जिला कार्यकारिणी में मनोनीत किया गया।

जिसमें हरवेन्द्र सिंह राणा को जिला कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार को तहसील अध्यक्ष, सरदार सिंह, रविन्द्र काकरान, संजीव कुमार को क्षेत्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में सबसे एकजुट रह कर संगठन के प्रति निष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया गया। संचालन नरेश कुमार ने किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img