जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: दिल्ली से बिहार जा रही यात्रियों से भरी बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना का शिकार हो गई। मिल रही जानकारी के मुताबिक 45 यात्रियों को लेकर मधुबनी जा रही बस गुरुवार की सुबह उत्तर प्रदेश के इटावा में पलट गई। इस घटना में 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
इटावा के एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 16 यात्रियों को सैफई मेडिकल इंस्टीट्यूट में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं, 29 लोगों का एक स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।
विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

