- बच्चों को कोरोना नियमों का करना होगा पालन
- स्कूलों का स्टाफ करेगा ध्वजारोहण
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: आज पूरा देश अपना 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना रहा है, इस अवसर पर हालांकि स्कूलों में कोरोना के कारण अवकाश चल रहा है, लेकिन स्टाफ की मौजूदगी में तिरंगा शान से फहराया जाएगा।
शिक्षिका निशा सहायक शिक्षिका गांव छिलौरा ने बताया कि इस समय कोरोना चल रहा है तो तैयारियों के बारे में ज्यादा कुछ तो नहीं बता सकते, लेकिन गणतंत्र दिवस पर गांव के प्रधांन प्रबंध समिति को बुलाकर व स्कूल के ही कक्षा पांचवीं के चंद बच्चों को बुलाकर ध्वजारोहण किया जाएगा, उसके बाद मिठाई बांटी जाएगी। कोरोना के कारण इस बार कोई विशेष कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा रहा है, लेकिन हम अपनी तरफ से पूरी निष्ठा के साथ गणतंत्र मनाएंगे।
शिक्षक बीरपाल सिंह गांव औरंगाबाद का कहना है कि जिस तरह से यह बीमारी चल रही है, नया वायरस आया है ओमिक्रॉन उसको लेकर बच्चोंं का स्कूल में आना मना है। इसी बीच शिक्षा समिति के सदस्य, ग्राम प्रधान व स्कूल का स्टाफ मिलकर गणतंत्र दिवस मनाएगा। शिक्षिका पूजा राणा गांव छिलौरा का कहना है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल में झंडा फहराया जाएगा।
बच्चों के छोटे-छोटे कार्यक्रम रखे गए हैं। जिनमें डांस वगैराह शामिल है। बच्चे स्कूल आएंगे इस पर उन्होंने कहा कि कुछ बच्चों को बुलाया गया है, जो सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के साथ कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। क्योंकि यह बच्चों के लिए भी जरूरी है कि वह देखे कि इस दिन की कितनी महत्वता है।

