जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: देश में कोरोना संकट का दौर लगातार जारी है। इस खतरनाक महामारी से निपटने के लिए लगातार शोध जारी है। इसी क्रम में वैज्ञानिक ने जो अपने अध्ययन में बताया है वह बेहद चौंकाने वाला है। दरअसल, आईसीएमआर के एक अध्ययन में पाया गया है कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित व्यक्तियों में महत्वपूर्ण प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया होती है जो न केवल इस स्ट्रेन को बेअसर कर सकती है, बल्कि सबसे प्रचलित डेल्टा वैरिएंट सहित अन्य को भी बेअसर कर सकती है।
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2.86 लाख नए मामले
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,86,384 नए मामले सामने आए हैं और 573 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 3,06,357 रिकवरी दर्ज की गई।
- सक्रिय मामले: 22,02,472
- पॉजिटिविटी रेट: 19.59 फीसदी
- कुल वैक्सीनेशन कवरेज: 1,63,84,39,207
ब्रिटेन ने कोविड प्रतिबंध हटाने का फैसला किया
ओमिक्रॉन का खतरा कम होने के बाद ब्रिटेन ने कोविड प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है।
दक्षिण कोरिया में ओमिक्रॉन का कहर
दक्षिण कोरिया में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का कहर जारी है। यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 14,518 नए मरीज सामने आए हैं जिनमें अधिकतर ओमिक्रॉन से संक्रमित हैं। दक्षिण कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है।
ओमिक्रॉन वैरिएंट का मुकाबला करने के लिए बूस्टर खुराक का क्लीनिकल ट्रायल
अमेरिकी बायोटेक कंपनी मॉडर्ना ने बुधवार को घोषणा की कि उसने कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का मुकाबला करने के लिए विशेष रूप से तैयार टीके की बूस्टर खुराक का क्लीनिकल ट्रायल शुरू कर दिया है।
देश में कोरोना संकट का दौर लगातार जारी है। इस खतरनाक महामारी से निपटने के लिए लगातार शोध जारी है। इसी क्रम में वैज्ञानिक ने जो अपने अध्ययन में बताया है वह बेहद चौंकाने वाला है। दरअसल, आईसीएमआर के एक अध्ययन में पाया गया है कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित व्यक्तियों में महत्वपूर्ण प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया होती है जो न केवल इस स्ट्रेन को बेअसर कर सकती है, बल्कि सबसे प्रचलित डेल्टा वैरिएंट सहित अन्य को भी बेअसर कर सकती है।

