Home Uttar Pradesh News Saharanpur संविधान के कारण ही देश विकास के पथ पर अग्रसर: मंडलायुक्त

संविधान के कारण ही देश विकास के पथ पर अग्रसर: मंडलायुक्त

संविधान के कारण ही देश विकास के पथ पर अग्रसर: मंडलायुक्त
  • गणतंत्र दिवस पर मंडलायुक्त ने आयुक्त कार्यालय में किया झंडारोहण

जनवाणी संवाददाता   |

सहारनपुर:  मंडलायुक्त लोकेश एम. ने कहा कि 26 जनवरी, 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ। उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी संविधानों का अध्ययन करने के पश्चात हमारा संविधान तैयार हुआ। संविधान के कारण ही देश विकास के पथ पर अग्रसर है। देश को नियमानुसार चलाने के लिए ही संविधान बनाया गया है।

WhatsApp Image 2022 01 27 at 4.45.45 PM

अपने-अपने कार्यों और दायित्वों का पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करना ही संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और सम्मान है। उन्होंने कहा कि हम सभी को संविधान के कारण ही यह पद और शक्ति मिली है।

हमें अपने पदों और शक्ति का शत-प्रतिशत प्रयोग जनता और देश व प्रदेश के हित में करना है। संविधान का आदर और अनुसरण करना हम सबका कर्तव्य है।

लोकेश एम मंडलायुक्त कार्यालय पर गणतन्त्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के पश्चात कर्मियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यालय समय में आने वालों को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और तत्परता से लाभ पंहुचाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन डी0पीसिंह, अपर आयुक्त बीपी राम, प्रशासनिक अधिकारी करन पाल, अरविन्द चौधरी, अमित जैन सहित सभी कर्मी मौजूद रहे।

उधर, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने समस्त जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देशप्रेम के भाव को संचारी भाव न रखते हुए इसे स्थायी भाव के रूप में चरित्रार्थ करें तथा स्वतंत्रता को अक्षुण्ण रखें। अखिलेश सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर उन्होने उपस्थित सभी कर्मियों को भारत के संविधान की शपथ दिलाई। ध्वजारोहण के समय अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉक्टर अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार सहित, नगर मजिस्ट्रेट विवेक चतुवेर्दी, डिप्टी कलेक्टर संगीता राघव सहित कलक्ट्रेट के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।