Monday, June 1, 2026
- Advertisement -

कोरोना: 199 संक्रमित, 334 ठीक, बुजुर्ग की मौत

  • 1502 सक्रिय, पल्हैड़ा में सर्वाधिक 26 केस मिले

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जनपद में कोरोना का ग्राफ गिर रहा है। सोमवार को संक्रमित और होम आइसोलेशन के मामलों में और गिरावट आई है। अस्पताल में उपचार के दौरान एक और बुजुर्ग की मौत हो गई। जिले में जहां 199 नए केस सामने आए हैं। वही, 334 मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ हुए हैं।

16

सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक तालियान ने बताया कि सोमवार को 4452 लोगों के सैंपल की जांच में 199 की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बेगमपुल निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा है। जनपद में 334 मरीज कोरोना को हराकर ठीक हुए हैं। सक्रिय केस 1502 और होम आइसोलेशन में 1464 मामले हैं। सोमवार को 5420 नए लोगों के नमूने जांच को लैब भेजे गए और अस्पताल में 38 नए संक्रमित भर्ती किए गए हैं। 199 मरीजों में 110 नए और 89 संपर्क के केस हैं।

उधर, सोमवार को पल्हैड़ा में एक बार फिर सबसे अधिक 26 केस मिले हैं। उधर, सरधना क्षेत्र में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी क्षेत्र में सात लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी को तत्काल होम क्वारंटाइन करा दिया। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी टेस्टिंग कराई। सरधना क्षेत्र में कोरोना केस का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।

रोजाना हो रही जांच में कोरोना के नए केस सामने आ रहे हैं। एक दिन पूर्व जांच के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि सात लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी को तत्काल होम क्वारंटाइन करा दिया। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच कराई। सोमवार को टीम ने कुल 125 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।

कोरोना ने शहर में बरपाया कहर, देहात में नहीं जमे पैर

जिले में कोरोना की तीसरी लहर का कहर नए साल पर शुरू हुआ था, मगर राहत की बात यह रही कि जनवरी माह का आखिर आते-आते यह लहर ठंडी पड़ गई। इस लहर में शहर तो बड़ी संख्या में झुलसा है, मगर यह देहात के इलाकों में ज्यादा प्रभावी नहीं हो पाई। जनपद में 24 लोग तीसरी लहर में कोरोना की भेंट चढ़े हैं। इनमें अधिकांश 60 साल से अधिक आयुवर्ग के रहे।

बता दें, सीएमओ कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक जिले में एक से 31 जनवरी तक कुल 17 हजार 978 लोग कोरोना संक्रमित की चपेट में आए हैं। 30 जनवरी तक इनमें से 16 हजार 512 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के सक्रिय केस जिले में 1502 शेष हैं।

शहरी क्षेत्र के 14423 केस

कोरोना का संक्रमण शहरी क्षेत्र में ज्यादा रहा है। जनवरी माह में अकेले शहरी क्षेत्र 14 हजार 423 मामले सामने आए हैं। देहात के इलाकों में कोरोना इस बार अपने ज्यादा पैर नहीं जमा पाया है। साल के पहले महीने में ग्रामीण क्षेत्रों के कुल मामले 3356 रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img