Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

कृषि कानून के विरोध-प्रदर्शन में लखनऊ पहुंचे कांग्रेसी

  • उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल ने किया विरोध प्रदर्शन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: कृषि कानून के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल का लखनऊ में हुए प्रदर्शन में शामली से भी कांग्रेस सेवा दल पदाधिकारी शामिल हुए। उन्होंने कृषि कानून को किसान विरोधी बताते हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक डा़ प्रमोद पांडे के नेतृत्व में लखनऊ में किसान विरोधी कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। शामली से कांग्रेस सेवा दल के प्रांतीय महामंत्री वैभव गर्ग के नेतृत्व में सेवादल पदाधिकारी व कांग्रेसजन लखनऊ प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचे। महामंत्री वैभव गर्ग ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने विभिन्न जगहों पर घेराबंदी कर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचने में सफल हुए।

वहां से जोर शोर से विरोध प्रदर्शन कर विधानसभा भवन घेरने के लिए आगे बढ़े, जहां पर पुलिस ने बेरीकेडिंग कर उन्हें गिरफ्तार किया। इस दौरान पश्चिम जोन से जोन अध्यक्ष अनिल देव त्यागी के साथ शामली जनपद से जोनल उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, महामंत्री वैभव गर्ग, यूथ ब्रिगेड सेवादल शामली जिला संयोजक सपन मित्तल, शहर संयोजक विक्रांत भार्गव, पुनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img