Thursday, February 19, 2026
- Advertisement -

हयात कालोनी में पकड़ी अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री

  • दो आरोपी मौके से गिरफ्तार और एक आरोपी हो गया फरार

जनवाणी  संवाददाता   |

सहारनपुर: अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री लगातार पकड़ी जा रही है। अब सफलता मिली है थाना मंडी पुलिस को। अवैध हथियारों की एक और फैक्ट्री पकड़ी है। विधानसभा चुनाव में एक माह के भीतर 5 फैक्ट्री पकड़ी जा चुकी है। पुलिस ने दो आरोपियों मोसीन उर्फ राजा व शहजाद को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी शफीक फरार होने में कामयाब हो गया है। मौके से भरी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं।

बता दें कि सहारनपुर के थाना मंडी का खाताखेड़ी इलाका वुडन सिटी के नाम से मशहूर है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हयात कॉलोनी के एक मकान में छापेमारी की। पुलिस की छापेमारी के दौरान आरोपी हथियार बना रहे थे। पकड़े गए आरोपी में से राजा पहले भी शस्त्र फैक्ट्री चलाने के आरोप में जेल जा चुका है।

फरार आरोपी शफीक मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि शफीक ही मास्टर माइंड है। वही हथियारों की सप्लाई करता था। पश्चिमी यूपी में उसका बड़ा नेटवर्क है। चुनाव को लेकर बड़ा आॅर्डर आया हुआ था।

पुलिस ने मौके से 23 कंट्री मेड पिस्टल, तमंचे 315/312बोर, 07 रायफल डबल बैरल कंट्री मेड, 02 रायफल 315 बोर, एक डबल बैरल 315 बोर, 37 अर्ध निर्मित छोटी-बड़ी बैरल रायफल 12 बोर, 10 अर्धनिर्मित बैरल 315 बोर छोटी, 09 अधबने तमंचे 312 बोर, 06 पौनिया रायफल अर्धनिर्मित, एक बंदूक अर्धनिर्मित 312 बोर, 46 खोखा कारतूस, 56 जिंदा कारतूस 315/312 बोर, एक बड़ी व दो छोटी वैल्डिंग मशीन, छोटी खराद मशीन, दो बर्मा ड्रिल मशीन, दो गिलिंडर, 46 कारतूस जिंदा 312 बोर, 35 कारतूस 315 बोर, 45 खोखा कारतूस बरामद किया।

एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि देर रात को मुखबिर की सूचना पर खताखेड़ी में छापेमारी की गई, जिसमें अवैध हथियार की फैक्ट्री चल रही थी। 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक फरार है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...

PM Modi का AI Impact लीडरशिप सम्मेलन 2026 में भाषण, मानव केंद्रित AI और जिम्मेदारी पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI...

UP News: डॉ. मोहन भागवत का बयान, मंदिरों की आय जन कल्याण के लिए हो और BJP सरकार को संघ नहीं चलाता

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक...
spot_imgspot_img