Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

संविधान बदलने के बयान को लेकर घिरे तेलंगाना के सीएम

जनवाणी ब्यूरो।

नई दिल्ली: तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद रेवनाथ रेड्डी ने एएनआई से चर्चा में कहा कि मुख्यमंत्री राव का संविधान बदलने का प्रस्ताव भारतीय जनता पार्टी के विचार का विस्तार है।

तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव द्वारा किए गए देश का संविधान बदलने के आह्वान का मुद्दा तूल पकड़ रहा है। अब तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (TPCC) ने इसके खिलाफ राज्यभर में आंदोलन छेड़ने और पार्टी संगठनों द्वारा राज्य के सभी थानों में केसीआर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का एलान किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद ए. रेवनाथ रेड्डी ने एएनआई से चर्चा में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री राव का संविधान बदलने का प्रस्ताव भारतीय जनता पार्टी के विचार का विस्तार है। रेड्डी ने कहा कि वर्ष 2000 में भाजपा ने संविधान फिर से लिखने के लिए वेंकटचला कमेटी बनाई थी। अब केसीआर भाजपा या मोदी के प्रभाव में संविधान बदलने का बयान दे रहे हैं।

गीता, बाइबल व कुरान जैसा है संविधान

रेड्डी ने कहा कि भारत का संविधान बाइबल, भगवद गीता और कुरान जैसा है। रेड्डी ने कहा कि सीएम चंद्रशेखर राव ने हैदराबाद में गणतंत्र दिवस समारोह के बाद संविधान बदलने की बात कही थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सीएम केसीआर व पीएम नरेंद्र मोदी उन देशों से प्रभावित हैं, जहां संविधान बदलकर लोकतंत्र को तानाशाही में तब्दील किया गया है।

चीन में जिनपिंग ने तो रूस में पुतिन ने किए बदलाव

सांसद रेड्डी ने कहा कि चीन में शी जिनपिंग ने संविधान में बदलाव कर खुद को स्थाई राष्ट्रपति घोषित कर दिया है। इस तरह वहां तानाशाही स्थापित हो गई है। इसी तरह रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने संविधान बदलकर 2036 तक राष्ट्रपति बने रहने का प्रबंध कर लिया है। वहीं उत्तर कोरिया में किम जोंग उन ने एक पार्टी, एक चुनाव के साथ फर्जी चुनाव कराकर हमेशा सत्ता में बने रहने का इंतजाम कर लिया।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मोदी और केसीआर चीन, रूस व उत्तर कोरिया का मॉडल भारत में संविधान बदलकर प्रतिस्थापित करना चाहते हैं, ताकि तानाशाही लागू कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी व केसीआर डॉ. आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के खिलाफ हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

sadhvi sail: कौन हैं साध्वी सैल? 7 भाषाओं में पारंगत और मिस इंडिया 2026 की विजेता

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Delhi News: आरके आश्रम मार्ग स्टेशन से जुड़ेगा दिल्ली का मेट्रो नेटवर्क, सफर अब 88 किलोमीटर तक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार...
spot_imgspot_img