Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

ड्रग्स जांच मामला: जानिए, एनसीबी के अधिकारियों ने अभिनेत्रियों से पूछे ये सवाल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बॉलीवुड के तीन बड़ी अभिनेत्रियों से पूछताछ की। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल को लेकर एनसीबी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से सोमवार को लम्बी पूछताछ की। इस दौरान एनसीबी के अधिकारियों ने दर्जनों सवाल ड्रग्स के मामले को लेकर पूछे तथा वाट्सअप चैटिंग पर भी सवाल किये गये।

26 सितंबर को एनसीबी इन तीनों अभिनेत्रियों से ड्रग्स चैट को लेकर पूछताछ कर चुकी है। दीपिका पादुकोण से इस मसले को लेकर लगभग पांच घंटे तक पूछताछ की गई थी। वहीं दीपिका की मैनेजर करिश्मा और दीपिका का आमना-सामना भी कराया गया था।

अब एनसीबी इस जांच में जुटा है कि क्या इन तीनों अभिनेत्रियों ने ड्रग्स की खरीद-फरोख्त को लेकर कोई लेन-देन किया है या नहीं। तीनों अभिनेत्रियों के क्रेडिट कार्ड की पिछले तीन साल की पेमेंट्स खंगाली गई है। वहीं जांच अधिकारियों को ड्रग्स मामले में बॉलीवुड के बड़े प्रोड्यूसर और सात बड़े अभिनेताओं से भी पूछताछ की हरी झंडी मिल गई है।

एनसीबी प्रमुख ने अभिनेत्रियों और ड्रग पैडलर में जो नाम सामने आए हैं, उनसे पूछताछ की अनुमित दे दी है। अब जल्द ही एनसीबी इन अभिनेताओं से ड्रग्स मामले में पूछताछ करेगा। इसके अलावा महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख का कहना है कि वो सीबीआई की जांच के नतीजे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अनिल देशमुख ने कहा कि सीबीआई को मामला सौंपे डेढ़ महीने से ज्यादा हो चुका है, लेकिन अभी तक जांच कहां तक पहुंची है। सुशांत सिंह मामले की जांच का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अनिल देशमुख ने कहा था कि महाराष्ट्र पुलिस पेशेवर तरीके से मामले की जांच कर रही थी लेकिन अचानक सीबीआई को जांच सौंप दी गई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img