Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

गुर्जर समाज की पंचायत में भावुक हुए खटीक

  • हस्तिनापुर विधानसभा प्रत्याशी दिनेश खटीक ने किया जनसंपर्क

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: हस्तिनापुर की ऐतिहासिक धरती पर सोमवार को भाजपा प्रत्याशी दिनेश खटीक के समर्थन में जुटी भीड़ इतिहास बन गई। इस दौरान दिनेश खटीक भावुक भी हो गए। उनका गला भर आया। यह तब हुआ, जब उन्हें गुर्जर समाज के गणमान्य लोग पगड़ी पहना रहे थे। गुर्जर पंचायत में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में गुर्जर समाज के दिग्गज पूर्व मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने दिनेश खटीक के लिए समाज का समर्थन मांगा।

14 7

हस्तिनापुर के गुर्जर समाज से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की तथा कहा कि भाजपा का साथ दिया तो कभी पीछे हटने वाले नहीं हैं। सांसद सुरेंद्र नागर ने गुर्जर समाज को भारी मतदान करने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाये और भाजपा के पक्ष में एकजुट होकर गुर्जर समाज मतदान करें। गुर्जर समाज के बड़े नेताओं का भी मंच पर सम्मान किया गया।

चौधरी वीरेंद्र सिंह, सांसद सुरेंद्र नागर, ब्लॉक के वर्तमान प्रमुख योगेश प्रधान, ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल, गन्ना सोसायटी के चेयरमैन विनोद भाटी, जिला ब्लाक के प्रमुख व बड़ी तादाद में प्रधान और बीडीसी सदस्य, डायरेक्टर, चेयरमैन आदि उपस्थित रहे।

पंचायत के अंत में विधायक दिनेश खटीक ने गुर्जर समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया तथा ऐलान किया कि गुर्जर समाज का सिर कभी नहीं झुकने दिया जाएगा। इसके बाद तो पंचायत में तालियां बज उठी। गुर्जर समाज की यह बड़ी पंचायत हुई, जिसके बाद दूसरे दलों के प्रत्याशियों में खलबली मच गई हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img