- सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी ने डोर-टू-डोर मांगे वोट
जनवाणी संवाददाता |
बहसूमा: हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र से सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी योगेश वर्मा ने बहसूमा थाना क्षेत्र के दर्जनों गांव में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में वोट मांगे। योगेश वर्मा को गांव गांव भरपूर समर्थन मिल रहा है। गठबंधन प्रत्याशी योगेश वर्मा का गांव रहमापुर, माखननगर, हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के विभिन्न गांव तथा रामराज में फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
उन्होंने कस्बा रामराज में एक सभा में बोलते हुए कहा कि प्रदेश में गठबंधन की लहर आ रही है। जिससे घबराकर भाजपा सपा-रालोद पर आरोप लगाकर बदनाम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार देखकर लग रहा है की भाजपा सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी और एक नई दिशा मिलेगी।
इस मौके पर चेयरमैन अरुण जाटव, श्यामलाल एडवोकेट, अमरपाल ग्रेवाल, केपी धीमान, खलील सलमानी, अजय सागर, सुरेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, प्रदीप बढ़ला, सुरेंद्र जाटव शौकीन अहमद, जावेद मवाना आदि मौजूद रहे।

