Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

कोविड गाइडलाइन के साथ खुले स्कूल

  • पहले दिन कम रही संख्या माध्यमिक स्कूलों में चुनाव बाद दिखेगी रौनक, कुछ स्कूलों में रुकी है फोर्स
  • पब्लिक स्कूलों में पहले दिन 40 से 45 प्रतिशत पहुंचे छात्र

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बीते दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद सोमवार को वेस्ट यूपी में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के सभी स्कूल को खोल दिया गया। सभी स्कूलों से अभी सामाजिक दूरी रखने, मास्क, पहनने की अनिवार्यता, हाथ धोना और सैनिटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। वहीं, स्कूल खुलने से पहले कक्षाओं को सैनिटाइज भी किया गया। बता दें कि कोविड गाइडलाइन के अनुसार स्कूलों को खोला गया है।

सोमवार को जहां शहर के पब्लिक स्कूलों में काफी रौनक दिखने को मिली वहीं माध्यमिक स्कूलों में छात्र-छात्राएं पहले दिन कम संख्या में पहुंचे। 10 फरवरी को जिले में मतदान होने की वजह से माध्यमिक शिक्षा विभाग से संचालित कुछ स्कूलों में पुलिस फोर्स रुकने की वजह से अभी वहां कक्षाएं संचालित नहीं की गई है। इन स्कूलों में 12 फरवरी के बाद ही कक्षाएं संचालित की जाएगी। पब्लिक स्कूलों में पहले दिन 40 से 45 प्रशित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज की गई और प्रत्यक्ष रूप से कक्षाओं में पठन-पाठन शुरू किया गया। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए छात्र-छात्राओं को स्कूलों में प्रवेश दिलाया गया।

मास्क पहनकर पहुंचे छात्र

कोविड केस में कमी आने के बाद स्कूल खुले और कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्र मास्क लगाकर स्कूल पहुंचे। हालांकि स्कूलों में पहले से ही आॅनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन अब प्रत्यक्ष रूप में भी कक्षाएं चलाई जाएगी। मगर आॅनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेगी। कक्षा नौवीं से 12वीं तक की पढ़ाई अधिक महत्वपूर्ण है और सिलेबस भी ज्यादा है जिससे पूरा कराने का शिक्षकों को स्कूल खुलने का इंतजार था।

सर्दी जुखाम वालों को घर जाने की सलाह दी गई

माध्यमिक स्कूलों के मुकाबले पब्लिक स्कूलों में उपस्थिति सही देखने को मिली। सैनिटाइजर के साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद ही छात्र-छात्राओं को स्कूल में प्रवेश मिला। वहीं सर्दी और जुखाम वाले छात्र-छात्राओं को घर जाने की सलाह दी गई। कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थी जहां टर्म टू की तैयारियों में जुटे है वहीं कक्षा नौवीं और 11वीं के छात्रों की पढ़ाई अब रफ्तार पकड़ चुकी है। उनकी वार्षिक परीक्षाएं भी जल्द शुरू होने जा रही है। इसलिए छात्र-छात्राओं को पढ़ाई को लेकर गंभीर देखा जा सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img