Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

बॉक्सर बेटियोें को मिलेगा अच्छा प्रशिक्षण

  • देश की 15 होनहार बॉक्सरों का हुआ बॉक्सिंग हॉस्टल के लिए चयन
  • मेरठ की दो बेटियों को भी मिला अवसर
  • दोनों ने स्टेट लेवल पर जीते हैं स्वर्ण पदक

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: हौसला बुलंद हो तो आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। इस कथन को साबित किया है मेरठ की दो होनहार बॉक्सर बेटियोें ने, जिनमें से एक के पिता चालक है। जबकि दूसरी के पिता किसान है। दोनों का चयन देश की उन चुनिंदा महिला बॉक्सरों को प्रशिक्षण देने के लिए हुआ है। जहां पहुंचने का सपना सब देखते हैं।

कै लाश प्रकाश स्टेडियम में 2018 से बॉक्ंिसग का प्रशिक्षण ले रही भूमिका चौधरी व चंचल चौधरी का चयन वाराणासी में स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए हुआ है। यहां पर इनको देश की उन प्रतिभावान बॉक्सरों के साथ ट्रेनिंग मिलेगी, जो विशेष तौर पर महिला बॉक्सरों को तराशा जाता है।

22 4

शास्त्रीनगर निवासी भूमिका के पिता चालक है। उसने अपने पिता के सपने को साकार करने के लिए कभी अपने जज्बे को कम नहीं होने दिया। भूमिका ने बताया उसके घर में माता-पिता के साथ तीन बहने व एक छोटा भाई है। पिता ड्राइवर है, इस्माईल गर्ल्स कॉलेज में 10वीं की छात्रा है। कुछ दिनों पहले ही उसकी प्रतिभा को देखते हुए एक दिन की सीडीओ बनने का अवसर मिला था। 2019 में झांसी में हुई स्टेट लेवल की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुकी है। जबकि दूसरी महिला खिलाड़ियों को यही संदेश देना चाहती है कि वह भी मेहनत करें। कोच भूपेन्द्र, सीडीओ शशांक चौधरी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जीडी बारीकी व कॉलेज की प्रधानाचार्या का बड़ा योगदान रहा है। देश के लिए मेडल लाना सपना है, मेरिकॉम बनने का भी सपना है।

23 1

एत्मादपुर निवासी बॉक्सर चंचल के पिता किसान है। संस्कृत इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा है। घर में माता-पिता व भाईया-भाभी है। 2018 एटा में हुई यूपी स्टेट लेवल की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। महिला खिलाड़ियों को कहना चाहती है कि अपना जज्बा हमेशा बनाए रखे, हौसला बुलंद हो तो मुकाम जरूर मिलता है। वहीं, इस संबंध में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जीडी बारीकी का कहना है कि यह मेरठ के लिए बड़ी उपलब्धि है। कोरोना के बाद बच्चियों को एक अच्छा प्लेटफार्म मिला है। दोनों की उम्र केवल 15 साल है, जो सही उम्र में मिला है। वहां पर दोनों को अच्छी सुविधाएं मिलेगी, संसाधन मिलने पर आगे बढ़ने में आसानी होती है। भूमिका एक छोटे से परिवार से है, पिता चालक है। यह उसके लिए सुनहरा अवसर है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img