Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

लापरवाह आशाओं पर कार्रवाई हो: जिलाधिकारी

  • आयुष्मान कार्ड में जनपद का प्रदेश में द्वितीय स्थान

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि अगर कोई आशा कार्य में लापरवाही बरत रही है तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्यवाही की जाए। लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंगलवार को कलक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने एचबीएनसी के तहत आशाओं को घर-घर जाकर माताओं को कंगारू मदर केयर के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।

साथ ही, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण एवं सब सेन्टरों पर डिलीवरी बढ़ाने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जितने भी कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, उनका एक कैलेंडर बनाया जाए। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना एवं आशा भुगतान की प्रगति जानी।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी संजय भटनागर ने बताया कि कुछ स्थानों पर आशाओं के अनुपस्थित रहने एवं कार्य ठीक ढंग से ना किए जाने की शिकायत आ रही है। जिस पर जिलाधिकारी ने अनुपस्थित रहने व कार्य में रूचि न लेने वाली आशाओं पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

29 23

सीएमओ ने बताया कि आयुष्मान कार्ड में जनपद का प्रदेश में द्वितीय स्थान है। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने कोरोना महामारी के दृष्टिगत होम आइसोलेशन व्यक्तियों के स्वास्थ्य का हाल निरंतर जानते रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन होम आइसोलेशन रह रहे व्यक्तियों द्वारा फोन नहीं उठाया जाता है, उनकी सूची बनाई जाए। उनको घर पर जाकर फोन उठाने की हिदायत दी जाए।

इसके अलावा जिलाधिकारी जसजीत कौर ने सीएचसी एवं पीएचसी पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं कोविड हेल्प डेस्क नियंतर चालू रखने तथा निगरानी समिति की मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए। सीएमओ ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि आपके कुशल निर्देशन में स्वास्थ्य सेवाओं में जनपद ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

स्वास्थ्य सेवाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने के चलते जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय भटनागर द्वारा प्रभारी चिकित्साधिकारियों, बीपीएम, बीसीपीएम, डाटा एंट्री आपरेटरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशुतोष श्रीवास्तव ने किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img