Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

शेयर बाजार में फिर भारी गिरावट, पढ़िए पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया। बीते तीन दिनों से कारोबार में जारी तेजी पर ब्रेक लग गया। बीएसई का सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में ही 650 अंक टूट गया और 58,275 के स्तर पर खुला। इसी तरह एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने भी 192 अंक की गिरावट के साथ 17,413 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। कारोबार शुरू होने के साथ ही गिरावट का सिलसिला भी तेज हो गया है। फिलहाल, सेंसेक्स 997 अंक टूटकर 57,929 के स्तर पर आ चुक है, जबकि निफ्टी 294 अंक से ज्यादा फिसलकर 17,311 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इससे पहले गुरुवार को भारतीय रिजर्व बैंक की एमपीसी की बैठक के नतीजे घोषित होने के बाद शेयर बाजार में उछाल आया था और यह तेजी कारोबार के अंत तक जारी रही थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 460 अंक की बढ़त लेते हुए 58,926 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी 142 अंकों की जोरदार तेजी लेते हुए 17,606 के स्तर पर बंद हुआ था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img