Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

मुजफ्फरनगर के विजय सिंह को गोरखपुर में नहीं मिले प्रस्तावक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: शामली के चौसाना की चार हजार बीघा जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने को लेकर 26 साल तक दुनिया का सबसे लंबा धरना देने वाले मास्टर विजय सिंह गोरखपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने नामांकन दाखिल नहीं कर सके। प्रस्तावक नहीं मिलने के कारण वह नामांकन से वंचित रह गए।

तीन फरवरी को मास्टर विजय सिंह ने सीएम के सामने चुनाव लड़ने का एलान किया था। उनका कहना था कि सीएम योगी की ओर से कराई गई जांच में अवैध कब्जा साबित होने के बावजूद भूमाफिया पर कार्रवाई न होने से वह आहत है।

इसी वजह से गोरखपुर सदर सीट से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था। चुनाव लड़ने के लिए वह गोरखपुर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए उन्हें प्रस्तावक नहीं मिले हैं। जिन्हें तैयार किया था, वह डर गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img