Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

खाद एवं रसद विभाग में सबसे अधिक 308 संदर्भ में लंबित

  • डीएम ने बैठक में नहीं आने पर तीन अधिकारियों का रोका वेतन, कार्रवाई की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: कलक्ट्रेट सभागार में आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भो के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक की। साथ ही संबंधित विभाग को शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए और बैठक में नहीं आने वाले तीन अधिकारियों का वेतन रोकते हुए र्कावाई की चेतावनी दली।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम शकुंतला गौतम ने कहा जिन विभागों पर जो लंबित शिकायतें हैं उनका तत्काल निस्तारण होना चाहिए और जो डिफाल्टर की श्रेणी में है उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर दिया जाए। आइजीआरएस पोर्टल पर 1153 लंबित संदर्भ व 45 डिफाल्टर संदर्भ हैं, जिसमें सबसे अधिक लम्बित संदर्भ जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के 308, जबकि डिफाल्टर में ग्राम्य विकास विभाग के 11 संदर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में है।

जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की और डीएसओ को पूर्ति निरीक्षक के प्रति कठोर चेतावनी देने के भी निर्देश दिए। कहा जो अधिकारी आइजीआरएस पोर्टल को प्रतिदिन अपडेट नहीं करेंगे उनके प्रति कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा जो भी आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भ होते हैं उनका समय अनुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तत्काल कर दिया जाए। शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत के निस्तारण से शिकायतकर्ता पूर्णत संतुष्ट होना चाहिए।

डीएम ने वाणिज्य कर उपायुक्त, सहायक अभियंता लघु सिंचाई व जिला क्रीड़ा अधिकारी का बैठक में नहीं आने के कारण वेतन रोकने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके टंडन, मुख्य विकास अधिकारी अभिराम त्रिवेदी, जिला विकास अधिकारी हुबलाल, एसडीएम बागपत अनुभव सिंह, एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा, तहसीलदार बागपत प्रसुन कश्यप आदि मौजूद रहे।

खेकड़ा कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया

डीएम शकुंतला गौतम ने मंगलवार की सुबह खेकड़ा कोविड अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उसके बाद वहां स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार करने के आदेश दिए। कहा कि मरीजों के साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए और उसके खानपान की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img