Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

बिहार बोर्ड: परीक्षा के पहले ही दिन आई गणित का पेपर लीक होने की खबर, जांच जारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार बोर्ड ने आज 17 फरवरी, 2022 से दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं शुरू कर दी है। सरकार ने इस बार कदाचार मुक्त परीक्षा का दावा तो किया है, लेकिन गणित का पेपर लीक होने की खबर से इन दावों की पोल खुलने लगी है। खबरों के मुताबिक मोतिहारी जिले में सोशल मीडिया पर गणित का पेपर लीक होने की बात सामने आई है। जिला प्रशासन इस खबर के सामने आने के बाद जांच में जुट गया है।

जांच टीम गठित

खबरों के अनुसार मोतिहारी जिला अधिकारी ने मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है। अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि यह लीक किया गया पेपर असली है या बीते साल का। अब तक प्रशासन की ओर से भी मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।

इंटर की परीक्षा में फैलाया गया भ्रम

एक फरवरी, 2022 को इंटर की परीक्षा के दौरान भी सोशल मीडिया पर गणित का पेपर वायरल हुआ था। हालांकि, यह पेपर नकली था। शरारती तत्वों ने भ्रम फैलाने के लिए ऐसा किया था।

आज से शुरू हुई है दसवीं की परीक्षा

राज्य के 33 जिलों में आज से दसवीं बोर्ड (मैट्रीक) की परीक्षा शुरू की गई है। परीक्षा के लिए कुल 1525 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। अनुमान के मुताबिक इस साल दसवीं की परीक्षा में कुल 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। परीक्षा दो पाली में सुबह 9.30 से 12.45 और दोपहर 1.45 से शाम 5 बजे तक होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img