Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

यूपी स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन का रीजनल वर्कशॉप अब पल्हैड़ा में

  • बसों के रखरखाव को ध्यान में रख कम से कम समय में किया जाएगा तैयार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एनसीआरटीसी ने पल्हैड़ा (मेरठ) में प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (यूपीएसआरटीसी) के अंतर्गत आने वाले भैंसाली बस डिपो के रीजनल वर्कशॉप के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया है। बसों के नियमित रखरखाव व मरम्मत को ध्यान में रखते हुए इस वर्कशॉप को कम से कम समय में तैयार किया गया है।

पूर्व में यह वर्कशॉप मेरठ स्थित भैंसाली बस डिपो का ही हिस्सा था, जहां पर वर्तमान में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के भैंसाली भूमिगत स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते इसे शिफ्ट किया गया है। इस वजह से बस डिपो का रीजनल वर्कशॉप स्थायी रूप से पल्हैड़ा, मोदीपुरम में शिफ्ट किया गया। लगभग चार एकड़ के क्षेत्र में फैले इस वर्कशॉप में आठ विशाल वर्कशॉप शेड का निर्माण किया गया है, जिसमें एक साथ लगभग 20 बसों की मरम्मत और रखरखाव हो सकता है।

इसके अलावा वर्कशॉप में यूपीएसआरटीसी की जरूरतों के अनुसार बसों की धुलाई के लिए प्लेटफार्म, रैंप युक्त स्टोर रूम, कर्मचारियों के आराम व सुविधा के लिए वर्कशॉप शेड के बीच में स्टाफ रूम, आपात स्थिति के लिए फायर टैंक, खाने-पीने की व्यवस्था के लिए कैंटीन एवं बसों व कर्मचारियों का असेम्बली क्षेत्र, आदि तैयार किया गया है। इतने बड़े वर्कशॉप की निगरानी करने के लिए सीसीटीवी युक्त सेक्योरिटी सिस्टम, आॅफिस बिल्डिंग, निरीक्षण क्षेत्र, वॉशरूम, जेनरटर कक्ष, गार्ड रूम आदि सहित एक आदर्श वर्कशॉप के लिए जरुरी सभी सुविधाओं का निर्माण इसमें शामिल किया गया है।

साथ ही प्रबंधक के लिए अलग कार्य स्थल भी बनाए गए हैं। पर्यावरण सरक्षण के दृष्टिकोण से डिपो में दो रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट भी बनाये गए है, जो बारिश के पानी का संग्रहण करके भूमिगत जल स्तर बनाये रखने में मदद करेंगे। सुरक्षा की दृष्टिकोण से वर्कशॉप की चारदीवारी को पर्याप्त ऊंचाई दी गयी है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अगली पीढ़ी की यात्री रेल सेवा प्रदान करने के अलावा, एनसीआरटीसी कई बुनियादी उपयोगिता के ढांचे का निर्माण, उन्नयन एवं स्थानांतरण का कार्य भी कर रही है। इस विकास कार्य के लिए एनसीआरटीसी को राज्य व जिला प्रशासन से भरपूर सहयोग भी प्राप्त हो रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img