Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

Janwani News Live: पंजाब में मतदान शुरू, आज 2.14 करोड़ वोटर करेंगे 1304 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। राज्य के 117 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया है। राज्य के 2.14 करोड़ मतदाता कुल 1304 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद करेंगे।

08:29 AM, 20-FEB-2022

मनप्रीत बादल ने की सावधानी से मतदान करने की अपील
पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने लोगों से मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से इस चुनाव में सावधानी से मतदान करने का आग्रह करता हूं। कांग्रेस का वादा है कि अगर पार्टी को ‘सरकारवाली पगड़ी’ दी जाती है, तो वह राज्य को कभी निराश नहीं करेगी।

08:22 AM, 20-FEB-2022

पंजाब भाजपा प्रधान ने डाला वोट
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पठानकोट से भाजपा उम्मीदवार अश्वनी शर्मा ने पठानकोट के बूथ नंबर 45 पर मतदान किया। अश्वनी शर्मा ने कहा कि हिंदुस्तान के लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व है और लोगों को अधिक से अधिक संख्या में घरों से बाहर निकल कर मतदान करना चाहिए उन्होंने कहा कि आज पंजाब और पंजाबियों के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है कि वह अधिक से अधिक मतदान करें और नए पंजाब के सृजन में अपना योगदान दें।

08:19 AM, 20-FEB-2022

जुड़वां सोहना और मोहना ने किया मतदान
जुड़वां बच्चों सोहना और मोहना ने अमृतसर के मनावाला में मतदान केंद्र संख्या 101 पर अपना वोट डाला।

08:13 AM, 20-FEB-2022

चन्नी और मान दोनों बोले-अब सब लोगों पर
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि अब सब सर्वशक्तिमान और लोगों की इच्छा पर है। हमने सभी प्रयास किए हैं। चन्नी इस बार चमकौर साहिब और भदौड़ से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं मान ने कहा कि पंजाब के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है। कांग्रेस और बीजेपी मेरी पार्टी और मुझ पर आरोप लगाने आए हैं, लेकिन पंजाब के लोग सब कुछ जानते हैं। आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान धूरी से चुनाव लड़ रहे हैं।

08:09 AM, 20-FEB-2022

गुरुघरों और मंदिरों में नतमस्तक हुए चन्नी और भगवंत मान
वोटिंग से पहले सीएम चरणजीत चन्नी ने गुरुद्वारा कतलगढ़ साहिब में माथा टेका। इसके बाद उन्होंने मंदिर में भगवान शिव का दुग्धाभिषेक किया। वहीं मान ने मोहाली के गुरुद्वारा सच्चा धन में माथा टेका।

08:08 AM, 20-FEB-2022

लुधियाना में डीसी ने डाला वोट
लुधियाना के डीसी वरिंदर कुमार शर्मा ने जीसीजी लुधियाना में अपनी पत्नी के साथ वोट डाला।

08:02 AM, 20-FEB-2022

मोहाली में सभी पार्टियों के बैनर लगा मतदान करने पहुंचे रिटायर्ड चीफ इंजीनियर
मोहाली में रिटायर्ड चीफ इंजीनियर आरके चोटानी मतदान के लिए पहुंचे। उन्होंने सारी पार्टियों के बैनर और पोस्ट अपने सिर पर लगाए हुए हैं। उसमें सबसे आगे लौटा दो लिखा हुआ है। उन्होंने मोहाली में सबसे पहला वोट डाला।

07:59 AM, 20-FEB-2022

मतदान शुरू
पंजाब में मतदान शुरू हो गया है। पोलिंग बूथों के बाहर मतदाताओं की लंबी लाइनें लग गई हैं।

07:44 AM, 20-FEB-2022

1608 प्रवासी भी करेंगे मताधिकार का प्रयोग
वहीं 80 साल से अधिक उम्र के 509405 वोटर, 109624 सर्विस वोटर और 158341 दिव्यांग वोटर हैं, जबकि 1608 प्रवासी वोटर हैं।

07:35 AM, 20-FEB-2022

पहली बार वोट डालेंगे 348836 वोटर
इस बार 18-19 साल उम्र वर्ग के 348836 वोटर अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करेंगे और प्रत्येक जिला प्रशासन पहली बार इन नौजवान वोटरों को प्रेरित करने के लिए जरुरी कदम उठा रहा हैं। पहली बार वोट डालने वाले वोटरों को वेलकम किटें जारी की गई हैं, जबकि लोगों को उनके वोट के अधिकारों के बारे जागरूक करने के लिये वोटर सूचना गाइडें भी वितरित की गई हैं।

07:24 AM, 20-FEB-2022

पोलिंग पार्टियों के लिए 5000 से अधिक बसें
जीपीएस से लैस 9966 वाहनों का प्रयोग चुनाव ड्यूटियों के लिए किया जा रहा है। पोलिंग पार्टियों को पोलिंग स्टेशनों पर भेजने के लिए 5000 से अधिक बसों का प्रयोग किया जा रहा है।

07:13 AM, 20-FEB-2022

315 आपराधिक छवि वाले प्रत्याशी मैदान में
पंजाब में चुनाव लड़ रहे 1304 में से 315 प्रत्याशी आपराधिक छवि वाले हैं। इनमें 218 ऐसे उम्मीदवार भी हैं, जिनपर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। सबसे ज्यादा शिरोमणि अकाली दल के 68 फ़ीसदी उम्मीदवार दागी हैं। दागियों को टिकट देने में आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर है।

आम आदमी पार्टी के 50 फ़ीसदी उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। इस मामले में तीसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी और चौथे पर शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) है। भाजपा के 38 फ़ीसदी और शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के 29 फ़ीसदी प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। इस सूची में पांचवे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी और छठवें पर कांग्रेस है। बसपा ने 15 फ़ीसदी और कांग्रेस ने 14 फ़ीसदी दागियों को टिकट दिया है।

07:05 AM, 20-FEB-2022

चंडीगढ़ में 3 किमी. तक शराब की बिक्री पर रोक
पंजाब चुनाव के लिए आखिरी 48 घंटों संबंधी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रक्रिया (एसओपी) 18 फरवरी शाम 6 बजे से लागू हो चुकी है। चुनाव के मद्देनजर पंजाब में इस साईलेंस पीरियड के दौरान शराब की बिक्री पर मुकम्मल पाबंदी रहेगी। पड़ोसी राज्यों- जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के 3 किलोमीटर के दायरे में आते शराब के ठेकों को भी इस समय के दौरान ड्राई डे घोषित किया गया है।

06:55 AM, 20-FEB-2022

500 करोड़ का सामान जब्त, 3467 एफआईआर दर्ज
आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 18 फरवरी तक अलग-अलग इनफोर्समेंट टीमों ने 500.70 करोड़ रुपये कीमत का सामान जब्त किया है। पंजाब आबकारी विभाग की निगरान टीमों ने 35.43 करोड़ रुपये की 58.18 लाख लीटर शराब जब्त की है। इसी तरह, इनफोर्समेंट विंग ने 368.60 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ भी बरामद किए हैं और 32.52 करोड़ रुपये की बेनामी नकदी भी जब्त की है।

राज्य में 9 जनवरी से 18 फरवरी तक 3467 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि कुल 3467 एफआईआर में से 93 आईपीसी, 22 आरपी एक्ट, 203 प्रॉपर्टी डीफेसमेंट, 40 कोविड-19 से संबंधित, 902 एनडीपीएस के तहत, 2109 आबकारी से संबंधित, 80 हथियारों से और 18 अन्य मामले हैं।

06:41 AM, 20-FEB-2022

पोस्टल बैलेट के लिए फार्म-डी
80 साल से अधिक उम्र के 444721 व्यक्ति, 138116 दिव्यांग वोटर और 162 कोविड-19 मरीजों को पोस्टल बैलट सुविधा के लिए फार्म डी मुहैया करवाए गए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img