Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

आज कोरोना के 19 हजार 968 नए मामले आए सामने

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के मामले आज घटे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 19 हजार 968 नए केस सामने आए हैं और 673 लोगों की मौत हो गई। कल 22 हजार 270 मामले दर्ज किए गए थे। यानी कल की तुलना में आज मामले घटे हैं। देश में पिछले दिन 48 हजार 847 लोग ठीक हुए हैं। जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है।

एक्टिव केस घटकर 2 लाख 24 हजार 187 हुए

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2 लाख 24 हजार 187 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 11 हजार 903 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 20 लाख 86 हजार 383 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अबतक करीब 175 करोड़ खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की करीब 175 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं। कल 30 लाख 81 हजार 336 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 175 करोड़ 37 लाख 22 हजार 697 डोज़ दी जा चुकी हैं। मंत्रालय ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 60 साल और इससे अधिक उम्र के लोगों को अब तक 1.82 करोड़ से अधिक यानी (1,87,00,141) एहतियाती खुराक दी जा चुकी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img