Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

नगर निगम की टीम ने हटाया अवैध अतिक्रमण

  • जेल रोड से हटार्इं गर्इं अवैध रूप से बनीं डेयरियां

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नगर निगम टीम ने सोमवार को अवैध रूप से हुए कब्जों को लेकर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने जेल रोड स्थित लोहिया पार्क में दर्जनों लोगों द्वारा किये गये अवैध कब्जों को हटाया। यहां सरकारी भूमि पर किये गये अवैध निर्माणों को भी नगर निगम की टीम ने तोड़ा।

बता दें कि जेल रोड स्थित लोहिया पार्क में लोगों ने अवैध रूप से डेयरी बना रखी थी। यहां सरकारी जमीन पर लोगों ने पक्का निर्माण तक कर रखा था। जिसे नगर निगम की टीम ने सोमवार को हटा दिया। बता दें कि शासन स्तर से पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए राशि भी आवंटित कर दी गई है तथा कार्यदाई संस्था ने बाउंड्री वाल का निर्माण शुरू कर दिया, लेकिन दर्जनों लोगों के अवैध अतिक्रमण की वजह से काम बीच में ही रुक गया था।

नगर आयुक्त मनीष बंसल ने पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया तथा पार्क से सभी अवैध निमार्णों को ध्वस्त करने के आदेश दिए। इसी क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट शक्ति सिंह मलिक के नेतृत्व में सुबह 11:00 बजे लोहिया पार्क पहुंची और सभी लोगों से अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लेने की चेतावनी दी। नगर निगम से लेखपाल राजकुमार, लेखपाल कुंवर पाल तथा लेखपाल रूद्रेश कुमार आदि भूमि से संबंधित कागजात लेकर लोहिया पार्क पहुंचे। मौके पर ही थाना पुलिस तथा जेसीबी को मंगवा लिया गया।

संपत्ति अधिकारी राजेश सिंह की मौजूदगी में नगर निगम टीम ने अभियान की शुरूआत की। भारी विरोध के बीच दर्जनों अवैध निमार्णों को ध्वस्त किया गया। इससे पहले भी नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम द्वारा सभी अतिक्रमण कतार्ओं को चेतावनी दी जा चुकी थी लेकिन लोगों ने चेतावनी के बावजूद अपना अतिक्रमण नहीं हटाया। प्ले आजा आज अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करनी पड़ी। बीच-बीच में कई स्थानीय नेताओं के फोन भी घनघनाते रहे लेकिन टीम ने नगर आयुक्त के आदेश का हवाला देते हुए सख्ती से काम किया तथा किसी की एक नहीं सुनी।

कई अवैध डेरियों को हटवाया गया। अवैध रूप से निर्मित दर्जनों स्थाई तथा अस्थाई अतिक्रमण को भी विरोध के बावजूद गिरा दिया गया। नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार, हवलदार मुनेंद्र कुमार, हवलदार रूपेश कुमार, जितेंद्र तोमर धीरज कुमार, यशपाल सिंह अनिल अधाना तथा हरिंदर सिंह आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img