Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

एसपी ने लिया पेट्रोल पंप पर सुरक्षा संसाधनों का जायजा

  • ज्वैलरी शोरूम समेत अन्य प्रतिष्ठानों पर दिए दिशा निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: वित्तीय संस्थाओं, पेट्रोल पंप, व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं महत्वपूर्ण लेने-देन के स्थानों पर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

एसपी विनीत जायसवाल समेत एएसपी राजेश श्रीवास्वत, सभी सीओ और थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले पेट्रोल पंप, सर्राफा व्यापारी आदि संस्थानों पर पहुंचकर चेकिंग अभियान चलाया।

एसपी विनीत जायसवाल ने कमान संभालते हुए शामली-सहारनपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप मित्तल फिलिंग स्टेशन एवं देवी सहाय धारूमल पेट्रोल पंप पर सुरक्षा संसाधनों की स्वयं जांच की। पेट्रोल पंप स्वामी एवं कर्मचारियों ने सभी जानकारी दी और सीसी टीवी कैमरों को चेक कराया।

एसपी विनीत जायसवाल ने पेट्रोल पंप मालिकों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी विशेष सुझाव भी दिए। वहीं एसपी ने शिव चौक व बड़ा बाजार में सर्राफा व्यापारियों के सुरक्षा संबंधी बिंदुओं की जांच की। साथ ही आवश्यक सुरक्षा उपायों को अपनाने के लिए ब्रीफ किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img