Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास

  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट में किया चालान

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: कोतवाली बागपत क्षेत्र के एक गांव में कक्षा 12 के एक छात्र ने गांव ही एक नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने घर जाकर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

परिजन समय रहते उसे अस्पताल ले गए। जिससे उसकी जान बच गई। पीड़िता के पिता ने इस संबंध में आरोपी के विरूद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को चालान कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

बताया गया कि गत 26 सितम्बर को किशोरी अपने घेर में जा रही थी। इस दौरान उसके पड़ोसी युवक वसीम ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

आरोपी ने इस संबंध में किसी को बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद किशोरी घर जाकर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

पता चलने पर परिजनों ने किशोरी को उपचार के लिए दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर किशोरी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

इस संबंध में किशोरी के पिता ने आरोपी के विरूद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में चालान कर उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

डीजीपी ने मांगी रिपोर्ट

किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना से लखनऊ तक पुलिस में हड़कम्प मच गया। इस संबंध में डीजीपी के रिपोर्ट तलब करने पर पुलिस प्रशासन हरकत में आया और आनन फानन में आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img