Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

सामने आया सैफ अली खान उर्फ विक्रम का फर्स्ट लुक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म ‘विक्रम वेधा’ साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। हाल ही में, अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सैफ अली खान का फर्स्ट लुक साझा किया। बता दें कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन ‘वेधा’ और सैफ अली खानी ‘विक्रम’ का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म ऋतिक रोशन विलेन बने हैं जबकि हीरो होंगे सैफ अली खान।

जींस, सफेद पोलो नेक टी, दाढ़ी-मूंछ और आंखों पर चश्मा लगाए सैफ अली खानी काफी डैशिंग लग रहे हैं। उनका इनटेंस लुक देखकर लग रहा है कि वह बेहद गुस्से में हैं। सैफ अली खान का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने लिखा, ”विक्रम”। एक बेहतरीन अभिनेता और एक सहकर्मी के साथ काम करना, जिसकी मैंने वर्षों से प्रशंसा की है, एक ऐसा अनुभव है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा। इंतजार नहीं कर सकता!”

बता दें कि मेकर्स इससे पहले वेधा उर्फ ऋतिक रोशन का पहला लुक जारी कर चुके हैं।

इस फिल्म में एक सख्त पुलिस अधिकारी की कहानी बताई गई है, जो गैंगस्टर को पकड़ने और मारने के लिए निकल पड़ता है। फिल्म को 30 सितंबर, 2022 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है।

वाई नॉट स्टूडियोज, जिसने ‘साला खडूस’ और ‘शुभ मंगल सावधान’ का सह-निर्माण किया है, रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ ‘विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक का सह-निर्माण कर रहा है। बता दें कि ‘विक्रम वेधा’ साउथ की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ की हिंदी रीमेक है। फिल्म में माधवन और विजय सेतुपति को क्रमशः ईमानदार पुलिस अधिकारी और उत्तरी चेन्नई के एक कुख्यात डॉन के रूप में दिखाया गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img