Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

किशोरी का अपहरण करने का आरोपी गिरफ्तार

  • कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में किया गुड़वर्क, किशोरी बरामद

जनवाणी संवाददाता।

मुजफ्फरनगर: शहर कोतवाली पुलिस को उस समय सफलता हासिल हुई, जब पुलिस ने सुरागरसी करते हुए किशोरी के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी कर उसे जेल भेज दिया है, जबकि किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराकर उसके बयान कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी व्यक्ति ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव के ही आकाश पुत्र रामस्वरूप, शुभम पुत्र शौकेन्द्र व धर्मेन्द्र ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इस मामले की जांच चौकी प्रभारी रोहाना अखिल चौधरी द्वारा की जा रही थी।

अखिल चौधरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के अंदर एक सूचना के आधार पर आरोपी आकाश पुत्र रामस्वरूप को मलीरा बस स्टेंड से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर किशोरी को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लिखा पढ़ी कर उसे जेल भेज दिया है, जबकि किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराकर उसके बयान कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img