Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

केरल: आग लगने से एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: केरल के वरकला कस्बे में सोमवार देर रात एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। आग के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस के अनुसार वारदात वरकला के दलावपुरम में सोमवार रात करीब 1.45 बजे लगी। मृतकों की पहचान प्रथपन (62), शेर्ली (53), अभिरामी (25), अखिल (29) और अभिरामी का आठ माह का बेटा प्रथपन शामिल है। वहीं प्रथपन का बड़ा बेटा निहुल बुरी तरह झुलस गया है। उसका उपचार जारी है।

पड़ोसियों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। तत्काल मौके पर दमकलें भेजी गईं। आग में कम से कम पांच मोटर साइकलें व मकान में लगे एयर कंडीशनर्स भी खाक हो गए। अधिकारियों ने बताया कि आग के कारणों को लेकर अभी कुछ पता नहीं चला है। ग्रामीण एसपी दिव्या गोपीनाथ ने कहा कि फोरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा घटना स्थल की पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img