Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

मतगणना में जाने वाले कर्मचारियों और एजेंटों के लिए होगी पार्किंग व्यवस्था

  • पार्किंग व्यवस्था के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया जारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: हापुड़ रोड स्थित लोहिया मंडी और मोदीपुरम कृषि विश्वविद्यालय में विधानसभा चुनाव की होने वाली मतगणना को लेकर पुलिस विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। वहीं, यातायात पुलिस ने भी मतगणना में जाने वाले कर्मचारियों, एजेंटों और अधिकारियों के लिए पार्किंग व्यवस्था की है। पार्किंग व्यवस्था के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी कर दिया है।
लोहिया मंडी में यह रहेगी पार्किं ग व्यवस्था

  • किसी भी मतगणना कर्मचारी, पुलिसकर्मी, मीडिया और एजेंट के वाहन बिजली बंबा पुलिस चौकी से सीधे नहीं जाएंगे।
  • सभी मतगणना एजेंटो के वाहन बिजली बंबा पुलिस चौकी से बाएं मुड़कर आगे सेंट फ्रासिंस स्कूल तिराहे से बाए मुड़कर शहीद ऊधम सिह चौक से दाहिने मुड़कर मंडी रोड पर एमडीए की जमीन के पूरब किनारे पर पार्किंग किए जाएंगे।
  • सभी मतगणना कर्मचारी, पुलिस और मीडियाकर्मियों के वाहनों को बिजली बंबा पुलिस चौकी से बाए मुड़कर आगे सेंट फ्रासिंस स्कूल तिराहे से बाए मुड़कर शहीद ऊधम सिह चौक से दाहिने मुड़कर मंडी रोड पर एमडीए की जमीन के पश्चिमी किनारे पर मंडी की दीवार के पास पार्क किया जाएगा
  • मतगणना प्रेक्षक, डीएम, एसएसपी और अन्य अधिकारियों के वाहनो को मंडी गेट नम्बर दो के सामने सड़क पार करके पार्क कराया जाएगा।

कृषि विश्वविद्यालय में यह रहेगी व्यवस्था

  • सभी मतगणना कर्मचारी, पुलिस और मीडियाकर्मी ए-2 जेड कालोनी कट एनएच-58 से कृषि विश्वविद्यालय रोड से होते हुए जाएंगे।
  • सभी मतगणना कर्मचारी, पुलिस और मीडिया कर्मियो के वाहनों को कृषि विश्वविद्यालय मुख्य द्वार के पास बने बायी ओर स्पोर्ट ग्राउंड पर पार्क कराया जाएगा।
  • सभी मतगणना एजेंट के वाहनों को दुल्हैड़ा चौकी कट एनएच-58 से नीलकंठ स्कूल मार्ग से भेजा जाएगा।
  • सभी मतगणना एजेंटों के वाहनों को विजडम ग्लोबल स्कूल के अंदर व नीलकंठ कॉलेज गेट के पास बाएं और अंदर गोल चक्कर पर पार्क किए जाएंगे।
  • नीलकंठ कॉलेज से आगे किसी भी प्रकार का कोई भी वाहन नहीं जाएगा।
  • मतगणना प्रेक्षक, डीएम, एसएसपी और अन्य अधिकारियों के वाहनों को कृषि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने पार्क कराया जाएगा।

देर रात मतगणना स्थल पहुंचे पूर्व मंत्री, स्ट्रांग रूम का लिया जायजा

वाराणसी में गाड़ी से एश्ट मिलने की सूचना के बाद मेरठ में विपक्षी दलों के प्रत्याशियों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। मंगलवार की देर रात पूर्व कैबिनेट मंत्री व किठौर विधानसभा सीट से सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी शाहिद मंजूर समर्थकों के साथ लोहिया नगर स्थित सब्जी मंडी में बने मतगणना स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यहां ड्यूटी पर तैनात अधिकारी, पुलिस स्टॉफ और अपने अपने समर्थकों से स्ट्रांग रूम की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

13 5

गौरतलब है कि विगत 10 फरवरी को मतदान के बाद किठौर विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम लोहिया नगर मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी गई थी। इस बार लोहिया नगर मंडी स्थल को मतगणना केंद्र बनाया गया है। यहाँ जिले की 4 विधानसभा किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ शहर व मेरठ दक्षिण के मतों की गिनती होगी। वही दूसरा मतगणना केंद्र कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम है। उधर, पार्टी से निर्देश मिलने के बाद सपा रालोद गठबंधन के सभी प्रत्याशी जिले में मतगणना केंद्रों पर नजर गड़ाए हुए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img