Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

Latest News: गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई, अहमदाबाद में पकड़े गए तीन संदिग्धों में यूपी के शामली का युवक भी शामिल

जनवाणी संवाददाता |

नई दिल्ली: गुजरात एटीएस द्वारा अहमदाबाद में पकड़े गए तीन संदिग्ध युवकों में उत्तर प्रदेश के शामली जिले के झिंझाना कस्बे का 20 वर्षीय आजाद शेख भी शामिल है। आजाद शेख कस्बे के मोहल्ला शेखा मैदान का निवासी बताया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, आजाद शेख ने अपनी शुरुआती पढ़ाई झिंझाना में ही की थी और बाद में मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना स्थित एक मदरसे से कारी की दीनी तालीम हासिल की।

परिवार बोला- घर से यह कहकर निकला था कि बुढ़ाना जा रहा है

वहीं, परिवार ने बताया कि वह कुछ माह से घर पर रहकर राजमिस्त्री के काम में हाथ बंटा रहा था। सात नवंबर को वह घर से यह कहकर निकला था कि बुढ़ाना जा रहा है, लेकिन इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। रविवार दोपहर परिवार को अहमदाबाद एटीएस ने फोन कर उसकी गिरफ्तारी की जानकारी दी। शाम होने पर स्थानीय पुलिस भी घर पहुंची और पूछताछ की।

भाई शहजाद ने बताया आजाद का स्वभाव सामान्य था

आजाद के पिता सुलेमान और भाई शहजाद ने बताया कि आजाद का स्वभाव सामान्य था और पहले किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी नहीं रही। पिता का कहना है कि अचानक इस तरह की सूचना चौंकाने वाली है और उन्हें आशंका है कि कहीं कोई गलतफहमी या झूठा फंसाने जैसी स्थिति न हो। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

40 दिन की जमात पर कोलकाता गया था

परिवार के अनुसार, अगस्त में आजाद दिल्ली के मरकज़ से 40 दिन की जमात पर कोलकाता गया था। उसके बाद वह घर लौट आया और पिछले तीन महीनों से घर व राजमिस्त्री के काम में लगा हुआ था। इसके पहले वह 2019 से बुढ़ाना के मदरसे में रहकर दीनी तालीम ले रहा था और सप्ताह में एक बार घर आता था।

जांच एजेंसियों ने झिंझाना में शुरू की पड़ताल

आजाद के पकड़े जाने के बाद स्थानीय पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों ने झिंझाना कस्बे में उसके संपर्क में आने वाले लोगों और गतिविधियों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। कस्बे में इसको लेकर चर्चाएं भी तेज हैं।

आज़ाद शेख के खिलाफ जिले में कोई पूर्व मामला दर्ज नहीं

एसपी ने बताया कि आज़ाद शेख के खिलाफ जिले में कोई पूर्व मामला दर्ज नहीं है। उसके बारे में सभी तथ्य एकत्र किए जा रहे हैं। लखनऊ एटीएस गुजरात एटीएस से संपर्क में है। पूछताछ व जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img