जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: मुरादाबाद मार्ग पर ग्राम हैजरी के पास तेज गति से जा रही धामपुर डिपो की रोडवेज बस ने सामने से आ रहे बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
मृतक अपनी बहन के घर गांव विरामपुर बधाई देने गया था। मृतक की पहचान 26 वर्षीय निशु कुमार पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी नारायण वाला थाना रेहड़ के रूप में हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दीं उधर पुलिस ने रोडवेज बस को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के घर में कोहराम मच गया।
अधिक जानकारी हेतु पढ़े दैनिक जनवाणी

