- सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों का करे गुणवत्तापरक निस्तारण
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: ऊन तहसील में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए उनका गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं कैराना में अपर जिलाधिकारी और शामली में एसडीएम ने जनसमस्याएं सुनी।
कैराना तहसील में जनसमस्याएं सुनते हुए डीएम जसजीत कौर ने अधिकारियों को कठोर निर्देश देते हुए कहा कि फरियादियों कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष 41 प्रार्थना पत्र आए जिनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। इस मौके पर एसपी सुकीर्ति माधव ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के आदेश दिए।
इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए।सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी शम्भूनाथ तिवारी, उप जिलाधिकारी, मणि अरोड़ा, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने तहसील ऊंन का निरीक्षण करते हुए सर्वप्रथम न्यायालय उप जिलाधिकारी का निरीक्षण करते हुए संबंधित लंबे समय से चल रहे केस के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने तहसीलदार न्यायिक कार्यालय, अभिलेखागार, लेखपाल कक्ष आदि का निरीक्षण किया और तहसीलदार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी को व्यवस्था दुरुस्त मिली।
वहीं शामली कलक्ट्रेट में एडीएम अरविंद कुमार ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, विकास एवं पुलिस विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि जिन प्रकरणों में संयुक्त रुप से निराकरण की आवश्यकता हो, उसमें आपसी समन्वय रखते हुए उन मामलो का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराए।
संपूर्ण समाधान दिवस में 43 शिकायतें प्राप्त हुई है जिसमें से 3 का मौके पर ही निस्तारण किया गया है। उन्होंने कहा कि शासन, आईजीआरएस, आयुक्त, मुख्यमंत्री हेल्पलाईन तथा अन्य स्तर से भी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ त्वरित व वास्तविक रुप में होना चाहिए। इस दौरान कुल 43 प्रकरण आये, जिसमें से 03 का निस्तारण मौके पर किया गया। यहां एसडीएम संदीप कुमार, सीओ प्रदीप सिंह व अमित सक्सेना, तहसीलदार अजय शर्मा, नायब तहसीलदार सचिन वर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
उधर, कैराना तहसील सभागार कक्ष में एसडीएम उद्भव त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 38 शिकायतें आई जिनमें से पांच का निरस्तारण कर दिया। यहां तहसीलदार प्रवीण कुमार, बीडीओ कृष्ण गोपाल चौधरी, चिकित्सा अधीक्षक भानु प्रकाश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

