Tuesday, April 14, 2026
- Advertisement -

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई: डीएम

  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
  • सम्पूर्ण समाधान दिवस मे 45 शिकायतों में दो मौके पर निस्तारित

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में शामली तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 45 फरियादियो ंने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। जिनमें से मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण कर शेष शिकायतों के निस्तारण के संब्ंधित अधिकारियों को निर्देश किया। पुलिस अधीक्षक ने विभागीय शिकायतों को सुनकर सम्बंधित पुलिस अकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।

मंगलवार को शामली तहसील में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फारियादियों की शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, प्रभावी ढंग से गुणवत्ता परक होना चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी के द्वारा फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरती जाती है तो सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की अमल में लाई जाएगी।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों द्वारा 45 प्रार्थना पत्र निस्तारण हेतु रखे गये जिनमें से मौके पर मात्र 02 ही शिकायतों का निस्तारण हो पाया और शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक सुर्किति माधव ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को सुनते हुए पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम संदीप कुमार, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, सीएमओ डा. संजय अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

डीएम ने किया तहसील का निरीक्षण

संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी ने तहसील का निरीक्षण करते हुए कलक्ट्रेट कार्यालय के संयुक्त कार्यालय संग्रह नजारत भूलेख, चुनाव कार्यालय,आपूर्ति कार्यालय आदि संबंधित पटलो का निरीक्षण किया। उन्होंने पटलों पर कार्यरत कर्मचारियों से कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए उनको आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी को सभी व्यवस्था दुरुस्त मिली।

31 शिकायतों में दो निस्तारित

ऊन तहसील में संपर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें कुल 31 शिकायतें आई जिनमें से 2 शिकायतो का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिकायतों में खंड विकास अधिकारी एक, पुलिस विभाग सात, विद्युत विभाग नौ, बैंक एक राजस्व विभाग नौ, सिंचाई विभाग चार शामिल है। संपूर्ण समाधान दिवस मे तहसीलदार एसडी पंवार समेत सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img