Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

लापरवाह ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई: डीएम

  • उद्यमियों ने डीएम के सामने रखी समस्याएं
  • मोहकमपुर इंडस्ट्रीयल क्षेत्र का किया निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दिल्ली रोड स्थित मोहकमपुर आईआईए भवन में सोमवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उद्यमियों ने डीएम के सामने औद्योगिक क्षेत्र की बदहाली और समस्याएं रखी जिलाधिकारी ने समस्याएं सुनी और औद्योगिक विकास के लिए आश्वस्त किया। समारोह में औद्योगिक निवेश को अंकुर जग्गी, आयुष मित्तल और अश्वनी गुप्ता को सम्मानित किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन मेरठ चैप्टर के चेयरमैन सुमनेश अग्रवाल ने और संचालन सेक्रेटरी विभोर अग्रवाल ने किया। बतौर मुख्य अतिथि डीएम दीपक मीणा तथा बतौर विशिष्ट अतिथि उपायुक्त उद्योग वीके कौशल व सहायक नगर आयुक्त बृजपाल सिंह मौजूद रहे।

गोष्ठी में आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय चेयरमैन पंकज गुप्ता, अंकुर जग्गी, आईआईए के कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, गौरव जैन समेत विभिन्न उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र की बदहाली और समस्याएं डीएम दीपक मीणा के सामने उठाई। आईआईए के चेयरमैन सुमनेश अग्रवाल ने जिलाधिकारी दीपक मीणा को समस्याओं एवं औद्योगिक विकास की बदहाली से संबंधित ज्ञापन दिया। जिसमें औद्योगिक क्षेत्र में होने वाले जलभराव से परेशानियां और व्यापार के प्रभावित होने की जानकारी दी। साथ ही कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों का बुरा हाल है।

05 6

जिसके चलते उद्यमी परेशान होते हैं। माल से लदी गाड़ियां औद्योगिक इकाइयों तक पहुंचने में दिक्कत होती है। इसके साथ प्रदूषण से संबंधित समस्याएं भी रखी। आईआईए के चेयरमैन सुमनेश अग्रवाल ने जिलाधिकारी दीपक मीणा को समस्याओं एवं औद्योगिक विकास की बदहाली से संबंधित ज्ञापन दिया। जिसमें औद्योगिक क्षेत्र में होने वाले जलभराव से परेशानियां और व्यापार के प्रभावित होने की जानकारी दी।

गृहकर संबंधित शिकायतें हैं, जिनका निवारण नहीं होगा। अब पीएनजी को लेकर नई समस्या खड़ी हो गई है। उद्योग केवर 5 से 10 प्रतिशत तक ही प्रदूषण फैलाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो 70 प्रतिशत तक प्रदूषण फैलाते हैं और उनपर कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने पीएनजी से संबंधित समस्याओं को डीएम के सामने रखा और उनका निवारण करने की मांग की। साथ ही कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों का बुरा हाल है जिसके चलते उद्यमी परेशान होते हैं।

माल से लदी गाड़ियां औद्योगिक इकाइयों तक पहुंचने में दिक्कत होती है। इसके साथ गिरफ्तार और प्रदूषण से संबंधित समस्याएं भी रखी। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया ताकि उसमें को आश्वस्त किया। साथ ही उद्यमियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित की जाएगी। इस मौके पर राजीव अग्रवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंकज गुप्ता आदि ने डीएम को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित भी किया।

यहां आरआरटीसी के इंजीनियर विजयंत तिवारी ने भी अपने कार्यों के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि शताब्दी नगर में नाल निर्माण और कूड़ा नाले में अधिक जाने से थोड़ी समस्या आ रही है। जिसका जल्द ही निपटारा किया जाएगा। उन्होंने उद्यमियों की अन्य समस्याओं का भी निवारण करने की बात कही।

जल्द हो समस्याओं का निवारण

गोष्ठी में उद्यमियों की समस्याओं को सुनने के बाद डीएम दीपक मीणा ने उद्योग क्षेत्र की सड़कों, नालों आदि समस्याओं को निरीक्षण कर देखा। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को कहा जिन समस्याओं का निवारण जल्द से जल्द हो सकता है उन्हें कराया जाए। और जो समस्याएं बजट या अन्य कारणों से रुकी हैं उन्हें भी जल्द कराये जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर डीएम ने ठेकेदारों की लापरवारी से जो कार्य रुके हैं, उन पर नाराजगी जताई और कहा कि लापरवाह ठेकेदारों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

पोर्टल पर दर्ज हो सकेंगी निगम से संबंधित शिकायतें

आने वाले कुछ दिनों में शहरवासियों को अब गृहकर व निगम से संबंधित अन्य समस्याओं के लिये विभाग के चक्कर नहीं लगाने होंगे। लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए नगर निगम की ओर से एक पोर्टल शुरू कराए जाने की तैयारी है। प्रदेशभर के सभी निगमों को लेकर यह पोर्टल तैयार करने की तैयारी है अगर सभी निगम को लेकर पोर्टल जल्द ही नहीं बनता है तो फिर यहां मेरठ में लोकल पोर्टल शुरू कर दिया जाएगा। इस संबंध में डीएम ने भी सहायक नगरायुक्त को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

अक्सर गृहकर कम या अधिक आने की समस्याएं शहरवासियों के सामने आती हैं। शहर के उद्यमी भी गृहकर संबंधी समस्याओं से परेशान हैं उसकी कोई नियमावली नहीं है जिस कारण उद्यमियों को भी परेशान होना पड़ता है। गृहकर से संबंधित कोई भी समस्या हो तो लोग फिर नगर निगम के चक्कर लगाते हैं। वहां कभी उन्हें अधिकारी मिलते हैं तो कभी नहीं मिलते जिस कारण लोग विभाग के चक्कर ही लगाते रहते हैं, लेकिन अब आने वाले दिनों में लोगों को इन सभी समस्याओं के लिये परेशान नहीं होना पड़ेगा।

सोमवार को आईआईए में आयोजित बैठक में सहायक नगरायुक्त ब्रजपाल सिंह ने यह जानकारी ने दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही निगम की ओर से एक पोर्टल सेंट्रलाइज स्तर पर शुरू किये जाने की योजना है जिसमें लोग आॅनलाइन अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे और उसका त्वरित निवारण होगा। यहां डीएम दीपक मीणा ने भी इस मामले में कहा कि अगर पोर्टल इस प्रक्रिया के आधार पर शुरू नहीं हो पा रहा है तो नगर निगम आने वाले दिनों में लोकल स्तर पर एक पोर्टल बनाये। जिसमें शहर के लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें। इसके बाद निगम अधिकारियों ने जल्द से जल्द पोर्टल बनाए जाने की बात कही है। आने वाले 15 से 20 दिनों में यह पोर्टल बनकर तैयार हो जाएगा और लोग अपनी नगर निगम की समस्याओं को पोर्टल पर दर्ज भी करा सकेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img