Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

…लेकिन प्रशासन तो कांवड़ यात्रा के लिए तैयार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को कमिश्नर ने अलर्ट दिखे। एक-एक बिन्दु को लेकर समीक्षा की। मंगलवार को डीएम ने जिले भर के अधिकारियों से विकास भवन में कांवड़ यात्रा की तैयारियों पूर्ण नहीं मिलने पर क्लास लगा दी। कहा कि 25 से कांवड़ यात्रा आरंभ हो रही हैं, इससे पहले चौधरी चरण सिंह नहर पटरी पर मुकम्मल व्यवस्थाएं की जाए।

प्रशासनिक अफसर जिस तरह से तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं, उसको देखकर लगता है कि कांवड़ यात्रा यूपी में अवश्य होगी। उसका स्वरूप क्या होगा? यह अभी तय नहीं हैं, लेकिन प्रशासनिक अफसर कांवड़ यात्रा को फाइनल रूप देने में जुट गए हैं।

नहर पटरी पर गोताखोरों की तैनाती हो या फिर चिकित्सा शिविर, बिजली के खंभों में करंट नहीं उतरे, इसके तमाम प्रबंध करने के लिए कह दिया गया है। नहर पटरी पर गोताखोरों को लाइफ जॉकेट के साथ तैनात करने। एम्बुलेंस की तैनाती हो या फिर नहर पटरी से करीब तीन किमी के दायरे में मांस की दुकानों को पूरी तरह से बंद कराने की भी हिदायत दी गई हैं। पथप्रकाश व्यवस्था बेहतर करने के लिए भी जिम्मेदारी सौंपी गई।

रुट डायवर्जन की बनी प्लानिंग

रुट डायवर्जन कहां-कहां होगा? मुख्य सड़कों पर कट बंद करने तथा कांवड़ शिविर में बिजली कनेक्शन देने समेत तमाम व्यवस्थाएं करने के लिए डीएम के. बालाजी ने निर्देश दिये। सिंचाई विभाग नहर पटरी से झाड़ियां साफ कराये। बेरिकेडिंग कराने की जिम्मेदारी जिला पंचायत को दी गई है।

पर्याप्त मात्रा में तैनात रहेगी फोर्स: एसएसपी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने कहा कि कांवड यात्रा के दौरान जनपद में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने कांवड़ यात्रा व बकरीद के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह जिले के संवेदनशील इलाकों में विशेष नजर रखें और पूर्व में घटित घटनाओं को संज्ञान रखते हुए विशेष चौकसी बरते।

बंद रहेगा भैंसाली बस स्टैंड

एसपी ट्रैफिक जितेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान भैंसाली अड्डा बंद रहेगा तथा रोडवेज बसों का संचालन सोहराब गेट बस अड्डे से किया जायेगा। उन्होंने यातायात पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान बनायी गयी कार्य योजना के संबंध में जानकारी दी।

ये रहे मीटिंग में मौजूद

मीटिंग में सीडीओ शशांक चौधरी, नगरायुक्त मनीष बंसल, अपर जिलाधिकारी नगर अजय तिवारी, प्रशासन मदन सिंह, वित्त सुभाष चन्द्र प्रजापति, सिटी मजिस्ट्रेट एसके सिंह, एसपी सिटी विनीत भटनागर, एसपी यातायात जितेन्द्र श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अखिलेश मोहन, एसडीएम सदर संदीप भागिया, एसडीएम मवाना कमलेश गोयल, सरधना एसडीएम अमित कुमार भारतीय, समस्त क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारीग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img