- युवक पानी की टँकी पर चढ़ा, हड़कम्प
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: आदर्शनगर नजीबाबाद में पानी की टँकी पर एक युवक चढ़ गया जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। 7 घण्टे की रेस्क्यू के बाद फायर टीम युवक को उतारने में सफल रही है। युवक किस लिए पानी की टँकी पर चढ़ा इसका कारण पता चल नहीं सका। युवक को टँकी से उतार कर सीएचसी समीपुर भेजा।
सीओ गजेन्द्र पाल सिंह का कहना है कि युवक को चिकित्सा के लिए भेज दिया है बाद में बयान के बाद पता चलेगा वह पानी की टँकी पर किसलिए चढ़ा।
पूरी खबर के लिए पढ़े जनवाणी
एजेंट गुप्ता जी 9639005146

