Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

गठबंधन के बाद रालोद व भाजपा नेताओं में बढ़ रही नजदीकियां

  • रालोद नेताओं के घर जा रहे संजीव बालियान व भाजपाइयों के घर चंदन

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: रालोद के भाजपा से गठबंधन के बाद रालोद नेताओं व भाजपा नेताओं के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। कल तक एक-दूसरे के खिलाफ जहर उगलने वाले नेताओं में अब प्यार उमड़ रहा है। केन्द्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान जहां अब रालोद नेताओं के घर जाकर चुनावी चर्चा कर रहे हैं, वहीं मीरापुर विधायक चंदन सिंह चैहान भी भाजपा नेताओं के घर जाकर उनका आर्शीवाद प्राप्त कर रहे हैं।

सोमवार को केन्द्रीय राज्यमंत्री ने रालोद के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री चै. योगराज सिंह के घर जाकर उनसे मुलाकात की।
15 साल के बाद लोकसभा चुनाव में रालोद और भाजपा साथ आये हैं। चै. चरण सिंह को भारत रत्न और यूपी में रालोद कोटे से पुरकाजी के विधायक अनिल कुमार को कैबिनेट मंत्री का पद मिलने से रालोद में उत्साह चरम पर है तो वहीं रालोद का साथ पाकर भाजपा के लोग भी चुनावी सफलता के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। ऐसे में दोनों दलों के नेताओं द्वारा गठबंधन के प्रति पूरा सम्मान व्यक्त करते हुए जनता को सकारात्मक संदेश देने की पहल अपने अपने स्तर से की जा रही है। सोमवार को दिन निकलते ही केन्द्रीय राज्यमंत्री और भाजपा के मुजफ्फरनगर सीट से प्रत्याशी डाॅ. संजीव बालियान ने रालोद के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री योगराज सिंह के मुजफ्फरनगर शहर के दक्षिणी सिविल लाइन स्थित आवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान योगराज सिंह और उनके भाई लेखराज सिंह ने केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान और उनके साथ आये लोगों का अपने आवास पर दिल खोलकर स्वागत किया। इस मुलाकात के बाद दोनों ही नेताओं के बीच गठबंधन के तहत आपसी समन्वय बनाने और आगामी लोकसभा चुनाव में बड़े अंतर से जीत सुनिश्चित करने के लिए चर्चा की गई। योगराज सिंह ने इस मुलाकात के बारे में बताया कि केन्द्रीय राज्यमंत्री चूंकि लोकसभा के प्रत्याशी हैं और भाजपा से हमारे दल का गठबंधन हुआ है तो ऐसे में चुनावी समन्वय बनाने के लिए विचार विमर्श करने को वो उनके आवास पर पहुंचे थे। उनके आने से हमें खुशी हुई है। हम मिलकर एनडीए प्रत्याशियों की जीत के लिए काम करेंगे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या के साथ लोकसभा में गठबंधन प्रत्याशियों को भेजने का काम किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष जयंत चैधरी के आदेश पर चुनावी कार्यक्रमों को भी तय किया जा रहा है। इससे पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने यूपी सरकार में गठबंधन की ओर से पुरकाजी विधायक अनिल कुमार के कैबिनेट मिनीस्टर बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए अंकित विहार स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उनको बधाई दी थी और उनके साथ भी आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा और रालोद के बीच आपसी समन्वय स्थापित करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी के दस वर्ष के कार्यकाल को लेकर जनता के बीच जाने पर चर्चा हुई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img