Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

पुलिस के रडार पर चल रहा अकबर बंजारा हुआ वांछित

  • एफआईआर में फरार, लेकिन दोनो भाई चढ़े पुलिस के हत्थे

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: गोवंश तस्करी के मामले में नाम जुड़ने पर सुर्खियों मे आए पूर्व सभासद अकबर बंजारा आखिरकार फलावदा थाने में वांछित हो गया। पुलिस ने अकबर व उसके भाई सलमान को उठा लिया है। स्थानीय थाने में अपराधिक इतिहास नहीं होने के कारण उस पर पुलिस कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। पुलिस उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने के मूड में है।

गौरतलब है कि फलावदा नगर पंचायत का पूर्व सभासद अकबर बंजारा असम में एक वर्ष पूर्व थाना कोकराझार पुलिस द्वारा पकड़े गए गोवंश तस्करी के मामले में सुर्खियों में आया था।उस समय असम में पकड़े गए दो गो तस्करों ने अकबर तथा उसके भाई सलमान को अपना साथी बताया था।

असम पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए मेरठ में डेरा डाले रही, लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि बाद में उस मुकदमे में अकबर को क्लीन चिट मिल गई थी। अकबर तथा उसका भाई मेरठ पुलिस के रडार पर चल रहा था। स्थानीय थाने में उसके खिलाफ कोई अभियोग दर्ज नहीं था। अब वह पुलिस द्वारा फलावदा थाने में दर्ज किए गए गोवध अधिनियम के मुकदमे में वांछित हो चुका है।

हालांकि फर्द में अकबर व सलमान को फरार दिखाया गया है। उनके परिजनों का कहना है कि पुलिस ने मंगलवार को दोपहर सलमान अकबर तथा शमीम को पकड़ लिया है। तीनों भाई पुलिस की हिरासत में है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पुलिस अकबर बंजारा वे सलमान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

गौरतलब है कि दैनिक जनवाणी द्वारा गत छह अप्रैल के अंक में ही अकबर बंजारा को लेकर पुलिस की मंशा की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि पकड़े गए शातिर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

गोकशी के प्रयास में फर्जी नंबर प्लेट के ट्रक सहित दो बंदी

स्थानीय पुलिस द्वारा पेट्रोल पंप के समीप संदिग्ध हालत में के साथ पकड़े गए दो लोगों को पुलिस ने गोकशी के प्रयास में गिरफ्तार करने का दावा किया है। तीन लोग फरार दिखाए गए हैं। 10 अप्रैल की रात को स्थानीय पुलिस ने पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रक संख्या एचआर 58ए 4764 के साथ मोहल्ला बंजारान निवासी बाबू पुत्र हुसैनी और पंजाब के थाना नकोदर जनपद जालंधर निवासी रंजीत पुत्र दर्शन लाल को पकड़ा था।

पकड़े गए बाबू के खिलाफ पहले से राजस्थान के भरतपुर जिले में गोवध अधिनियम का मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा थाने में दर्ज किए गए केस में दावा किया है कि पकड़े गए दोनों आरोपी गांव नंगला हरेरु के समीप बीती रात अकबर बंजारा व उसके भाई सलमान तथा संभलहेड़ा थाना जानसठ निवासी इकबाल के साथ गोकशी का प्रयास कर रहे थे।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उन्हें गाय काटने की हजारों के साथ गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगा ट्रक भी पकड़ा है। पुलिस का दावा है कि मौके से बाबू तथा रंजीत पुत्र दर्शन लाल मौके पर पकड़े गए। जबकि मोहल्ला बंजारान फलावदा निवासी अकबर बंजारा सलमान बंजारा पुत्र पीरू तथा संभलहेडा निवासी इकबाल फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

International Labour Day 2026: आज है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Commercial Cylinder: दिल्ली में कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में उछाल, बढ़े 993 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: 1 मई से कमर्शियल एलपीजी...

Saharanpur News: गंगोह पशु पैठ में फायरिंग से मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे लोग

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना क्षेत्र की पशु पैठ में...
spot_imgspot_img